लखनऊ में एक सानिया नाम की किन्नर ने मारूफ नाम के व्यक्ति के ऊपर आरोप लगाया कि उसके साथ शादी करके वह घर से गहने और नगदी लेकर भाग गया. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
किन्नर के साथ की थी शादी
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक सानिया उर्फ सनी नाम के किन्नर ने आरोप लगाया है कि मेहंदी टोला अलीगंज इलाके में रहने वाले एक मारूफ नाम के व्यक्ति ने उसके साथ शादी करके साथ में रहने का वादा किया था. जिसके बाद व्यक्ति भरोसे का फायदा उठाते हुए घर से लाखों रुपए के गहनों और कैश को लेकर भाग गया.
स्कूटी से काम पर छोड़ने जाता था मारूफ
इस मामले में शिकायतकर्ता सानिया ने बताया कि मारूफ नाम का व्यक्ति उसे रोज स्कूटी से काम पर छोड़ने जाता था, जिससे उसके ऊपर भरोसा हो गया था. पीड़िता के मुताबिक वह 21 जनवरी को सुबह लगभग 9 बजे काम पर जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान किसी अज्ञात नंबर से उसके पास कॉल आया और सामने वाले ने बताया कि मारूफ ने किसी दूसरी महिला के साथ शादी कर ली है और जल्द ही विदेश भागने की तैयारियों में लगा हुआ है.
कई कीमती चीजें घर से थीं गायब
उसी दिन सानिया दोपहर के लगभग 1 बजे वापस घर लौटी, तो मारूफ घर से गायब था और घर की अलमारी से सोना की चेन, कान के झाले, मंगलसूत्र और 250 ग्राम चांदी के साथ लगभग 2 लाख रुपए कैश के साथ में कई कीमती चीजें गायब हो गई थीं. सानिया ने बताया कि इससे पहले 7 अक्टूबर 2025 में भी मारूफ इसी तरह से सामान को लेकर घर से गायब हो चुका था. जिसके बाद मदेयगंज थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.
परिजनों के ऊपर साथ देने का आरोप
शिकायत के दर्ज होने का बाद में 13 अक्टूबर को मारूफ ने मांफी मांग ली थी और दोबारा से साथ रहने लगा था. पीड़िता का कहना है कि इस घटना में परिवार भी उसका साथ दे रहा है. इस मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए सानिया ने मारूफ के पिता इश्तियाक अहमद के साथ में मां नुसरत और भाई शावेज के साथ में कई परिजनों के ऊपर साथ देने का आरोप लगाया है. सानिया की शिकायत पर मामले को दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
