महाराष्ट्र के सोलापुर में एक नामी मुलतानी बेकरी के मालिक सुनील मोतीलाल सदारंगानी ने एक बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड के पीछे के कारणों का पता लगा रही है.
महाराष्ट्र में सनसनीखेज वारदात
महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. महाराष्ट्र के सोलापुर शहर में एक नामी मुलतानी बेकरी के मालिक सुनील मोतीलाल सदारंगानी ने एक बिल्डिंग से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर लगभग 4 बजे के आसपास उन्होंने विजापुर रोड पर मौजूद पनास अपार्टमेंट की बिल्डिंग के छलांग लगाई है.
17वीं मंजिल पर घूमते हुए लोगों ने देखा
इस घटना की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची तो अपार्टमेंट परिसर और आसपास के इलाकों में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई. लोगों ने बताया कि सुनील सदारंगानी को बिल्डिंग की 17वीं मंजिल पर घूमता हुआ देखा गया था. इस दौरान कुछ लोगों ने वहां से उनका वीडियो भी बनाया था, जिसके बाद इस मामले की सूचना अपार्टमेंट के वॉचमैन को भी दी थी.
कर्मचारी बात करके ला रहा था नीचे
सूचना मिलने के बाद में ऑफिस में मौजूद एक दिव्यांग कर्मचारी 17वीं मंजिल पर जाकर उनसे बात करके नीचे ला रहा था, लेकिन 10वीं मंजिल तक सदारंगानी ने उनकी गाड़ी की चाबी खो जाने की बात कही और फिर से अचानक ऊपर की तरफ दौड़ गए. जिसके तुरंत बाद ही एक व्यक्ति उनके पीछे गया, लेकिन तब तक सदारंगानी ने ऊपर से छलांग लगा दी थी.
पुलिस कर रही मामले की जांच
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पहले वहां पर खड़े होकर हाथ जोड़े और उसके बाद में छलांग लगा दी. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है. फिलहाल अभी तक आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं लग पाया है. जानकारी के मुताबिक सदारंगानी पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे.
