Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन हादसे में अजित पवार के साथ में उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप जाधव, पायलट सुमित कपूर, शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली शामिल थे.
अजित पवार के अलावा 4 लोगों की मौत
बुधवार सुबह करीब 9 बजे महाराष्ट्र के बारामती में एक प्लेन हादसा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई. इस हादसे में अजित पवार के साथ में और 4 लोग भी मारे गए हैं. इस हादसे में अजित पवार सहित पांचों लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. यह पूरा हादसा महाराष्ट्र के पुणे के बारामती में हुआ है. पूरा हादसा सुबह के करीब 9 बजे के आसपास का है.
अजित पवार के PSO की मौत
इस हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ में 4 और लोगों की भी जान गई है. अजित पवार के साथ मुंबई से जिला परिषद चुनाव का प्रचार करने के लिए उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदीप जाधव भी बारामती जा रहे थे. इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार के साथ में विदीप जाधव की भी मौत हुई है.
पायलट सुमित कपूर
इस पूरे हादसे की जांच करने के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है. इस हादसे में अजित पवार के साथ में उनके PSO विदीप जाधव के अलावा और भी कुछ लोग सवार थे. इस हादसे में गवाने वाले लोगों में विमान के पायलट सुमित कपूर भी शामिल हैं. सुमित कपूर विमान के पायलट थे और हादसे के समय विमान में मौजूद थे.
कैप्टन शांभवी और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ में इस हादसे के समय विमान में PSO विदीप जाधव और कैप्टन सुमित कपूर के अलावा भी 2 लोग मौजूद थे. इस हादसे के समय विमान में कैप्टन शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली भी मौजूद थे. बारामती में हुए इस हादसे में अजित पवार के अलावा विदीप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी पाठक के साथ में पिंकी माली की जान गई है.
यह भी पढ़ें- अजित पवार की मौत की यह है असली वजह? रिपोर्ट्स में खुल रहे हादसे के पीछे के कारण, AAIB और DGCA कर रहे जांच
