महाराष्ट्र में पिछले दिनों से पुलिस लगातार गायब होने वाली नाबालिग लड़कियों की तलाश कर रही है. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 18 जनवरी से 4 नाबालिग लड़कियां लापता हैं, लेकिन अभी तक इन लड़कियों के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है.
कई दिनों से गायब लड़कियों का कोई सुराग नहीं
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से लापता हुई 4 नाबालिग लड़कियों का अभी तक किसी तरह का कुछ पता नहीं लग पाया है. पूरा मामला देव थाना क्षेत्र के तिलौता बिगहा गांव का है. बताया जा रहा है कि यहां की 4 लड़कियां 18 जनवरी से लापता हैं. इस पूरा मामला तब सामने आया, जब एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने 3 लड़कियों के ऊपर आरोप लगाया, कि वे लड़कियां उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गई हैं.
परिजनों ने लगाई पुलिस से गुहार
इस पूरे मामले में लड़की के परिजनों ने देव थाने में शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों ने पुलिस से उनकी बेटी को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है. नाबालिग लड़की के परिजनों को इस बात का डर है कि कहीं उनकी बेटी किसी संगठित गिरोह के साथ में उनका शिकार तो नहीं हो गई हैं. इस मामले में हिंदू संगठनों ने एक मुस्लिम लड़की को मास्टरमाइंड माना है और पुलिस को आवेदन दिया है.
हिंदू संगठन कर सकते हैं आंदोलन
इस पूरे मामले में हिंदू संगठनों ने एक मुस्लिम लड़की को मास्टरमाइंड माना है और पुलिस को आवेदन देकर इस मामले में जल्द ही जांच करने की मांग की है. बजरंग दल के कार्यकर्ता कुंदन सिंह का कहना है कि इस मामले में अगर पुलिस ने जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की, तो हिंदू संगठन आंदोलन भी करेंगे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है.
पहले भी 2 लड़कियां हुई थीं गायब
देव थाने के अध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी. उन्होंने बताया कि सर्वर धीमा होने के कारण फोन का CDR अभी तक नहीं मिल पाया है. इन 4 लड़कियों में से 2 लड़कियां पहले भी 2 बार बिना बताए घर से गायब हो गई थीं, लेकिन वे वापस घर आ गई थीं. पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
