पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 23 पदों से इस्तीफा दिया है. इस पूरे मामले में एक आधिकारिक पत्र जारी करके जानकारी दी गई है. विभागों से कहा गया है कि इस्तीफे की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा करें.
ममता बनर्जी ने दिया 23 पदों से इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हे गई है. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला लिया है. ममता बनर्जी ने मंगलवार को अलग-अलग विभागों और संस्थाओं में 23 पदों से इस्तीफा दे दिया है. इस पूरे मामले के संबंध में एक आधिकारिक पत्र को जारी करके जानकारी दी गई है. ममता का यह कदम चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है.
इस्तीफे को स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया, जिसमें बताया गया है कि गृह विभाग ने सभी संबधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे मुख्यमंत्री के इस्तीफे को जल्दी से जल्दी स्वीकार करने का प्रोसेस शुरू कर दें. इसके साथ ही उन पदों पर कार्रवाई करने को भी कहा गया है, जिनकी चर्चा लिस्ट में नहीं की गई है, लेकिन वे उनके पास थे.
कई जरूरी पदों से इस्तीफा
आपको बता दें कि ममता बनर्जी इस बार दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं, इस सीट पर उनका मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी के साथ है. जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि ममता बनर्जी ने तत्काल प्रभाव से सभी पदों से इस्ताफा दिया है. ममता ने राज्य स्वास्थ्य मिशन प्रमुख, राज्य वन्यजीव बोर्ड चेयरपर्सन, इको-टूरिज्म सलाहकार बोर्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती समिति और वेस्ट बंगाल उर्दू अकादमी जैसे कई अहम पदों से इस्तीफा दे दिया है.
इसी के साथ उन्होंने बंगाल संगीत मेला की आयोजन समिति, राज्य एससी-जनजाति सलाहकार परिषद, इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसे पदों को भी छोड़ दिया है. इसके बाद सरकार द्वारा कहा गया है कि सभी विभाग इस्तीफे की प्रक्रिया को बुधवार शाम 4 बजे तक पूरा कर लें. विभागों को निर्देश हैं कि वे तुरंत ही जरूरी कार्रवाई को करें.
यह भी पढ़ें- बेटा बना दरिंदा! संपत्ति विवाद को लेकर की मां की हत्या; तोड़ दिए थे महिला के हाथ-पैर
