मेघालय के जयंतिया हिल्स जिले के एक अवैध खदान में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में 10 लोगों के मरने की खबर सामने आई है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.
मेघायल में कोयला खदान में विस्फोट
मेघायल के जयंतिया हिल्स जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जयंतिया हिल्स जिले के एक इलाके में अवैध खदान में विस्फोट की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक इस विस्फोट में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है. इसी के साथ लगभग 4 शव भी बरामद हो गए हैं. बताया जा रहा है कि जिस खान में विस्फोट हुआ है, वह कोयला खदान जिले के मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके में मौजूद है.
विस्फोट से 10 लोगों की मौत
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक मेघायल के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट के कारण यहां के 10 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक 4 मृतकों के शवों को भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि इस विस्फोट के बाद 4 शवों को बरामद किया गया है और एक झुलसे हुए व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया है.
राहत-बचाव टीम मौके पर मौजूद
इस पूरी घटना को लेकर अधिकारियों का कहना है कि हादसे के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और फायर ब्रिगेड के साथ में आपात सेवाओं की टीम मौके पर पहुंच गई है. अधिकारियों का कहना है कि इस विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है. जानकारी के मुताबिक जिस पहाड़ी इलाके में अवैध खनन किया जा रहा था, वहां का एक हिस्सा विस्फोट के बाद धंस गया है.
पिछले साल भी हुआ था विस्फोट
इस हादसे के बाद पहाड़ी का एक हिस्सा धंसने के बाद में और ज्यादा खनिकों के फंसे होने की आशंका है. पुलिस का कहना है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. इस तरह की घटना पिछले साल 23 दिसंबर 2025 को भी हुई थी. इसी थांग्स्को इलाके में इसी तरह का डायनामाइट विस्फोट हुआ था. उस विस्फोट में 2 खनिकों की मौत हुई थी.
यह भी पढ़ें- जंगल में रहस्यमयी वारदात! जलगांव में मिला अज्ञात महिला का आधा जला हुआ शव, मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद
