उत्तराखंड में आज एक अहम फैसला आखिरकार लिया जा चुका है. दरअसल, 22 मार्च दिन रविवार को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद में सभी मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया जा चुका है. हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी भी महत्वपूर्ण और जरूरी विभागों की कमान अपने हाथ में ली हुई है. बता दें कि मुख्यमंत्री के पास में पहले 35 विभागों मौजूद थे, जो कि अब 18 हो गए है. इसके अलावा वह विभाग जो किसी भी मंत्री के हाथ में नहीं है, वह भी मुख्यमंत्री के पास में रहने वाले हैं.
इन मंत्रियों के पास यह विभाग
मदन कौशिक – पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन और आयुष विभाग
खजान दास – समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
भरत सिंह चौधरी – ग्राम्य विकास और एमएसएमई विभाग
प्रदीप बत्रा – परिवहन और आईटी विभाग
राम सिंह कैड़ा – शहरी विकास और पर्यावरण संरक्षण विभाग
सतपाल महाराज – लोक निर्माण, पर्यटन और सिंचाई विभाग
गणेश जोशी – कृषि और सैनिक कल्याण
डॉ. धन सिंह रावत – शिक्षा से संबधित विभाग
सुबोध उनियाल – वन और स्वास्थ्य विभाग
रेखा आर्य – महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति, खेल विभाग
सौरभ बहुगुणा – पशुपालन, दुग्ध विकास और कौशल विकास विभाग
साथ ही विभाग के बटवारें के समय में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अपने पूरे चार साल जनकल्याण और सुशासन के लिए समर्पण करती है. इसके अलावा उन्होंने नयी टीम द्वारा जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना और जनता की सेवा में तत्पर रहने की बात कही है.
ये भी पढ़ें: सस्ती सब्जी के लिए PAC जवान ने पार की हदें, पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला
