मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुबई से आई एक महिला यात्री की पैंट के अंदर से 4 किलो सोना बरामद हुआ है. बरामद किए गए सोने की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

मुंबई एयरपोर्ट पर नाकाम हुई सोना तस्करी
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया है. दुबई से मुंबई पहुंची एक महिला को एयरपोर्ट पर DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने पूछताछ के लिए रोका. इस दौरान तलाशी करने पर महिला की पैंट के अंदर से लगभग 4 किलो सोना बरामद हुआ है. सोना बरामद होने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दुबई से आई थी महिला
जानकारी के मुताबिक बरामद किए गए सोने की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए के आसपास है. महिला को गिरफ्तार करके जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि महिला सिर्फ एक कैरियर थी या फिर उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है. बताया जा रहा है कि DRI की टीम को पहले से ही इनपुट मिला था कि दुबई से आने वाली एक महिला यात्री सोने की तस्करी कर रही है.
6 करोड़ का सोना बरामद
सूचना के आधार पर टीम ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई और फ्लाइट से उतरने के बाद महिला को रोक लिया. पूछताछ के बाद महिला के सामान की जांच की गई, इस दौरान महिला की पैंट के अंदर से विदेशी मार्किंग वाले गोल्ड बार बरामद हुए हैं. बरामद किए गए सामान का वजन लगभग 4 किलो था. भारतीय बाजार में इस सोने की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए आंकी गई है.
एजेंसी ने शुरू की जांच
सोना बरामद होने के बाद अधिकारियों ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और सोने को जब्त कर लिया है. महिला को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तरा किया गया है. जांच एजेंसियों ने इस मामले में जांच को शुरू कर दिया है और पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि महिला खुद इस रैकेट का हिस्सा है या फिर वह किसी के कहने पर सोना लेकर आई थी. फिलहाल इस मामले में जांच शुरू हो गई है.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मानसून की एंट्री! केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कई खतरनाक इलाके; CCTV से लगातार हो रही मॉनिटरिंग
