भारत में हमेशा कोई न कोई ऐसी वीडियो वायरल होती रहती है, जिसमें विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ या जबरदस्ती फोटो क्लिक कराने के लिए बदतमीजी की जाती है. हालांकि, ये वीडियो उन लोगों के साथ भारत की भी इमेज को विदेशी लोगों के सामने खराब करने वाले होते हैं. हाल ही में एक और वीडियो लोगों के बीच जमकर वायरल हो रहा है. जहां एक विदेशी महिला व्लॉगर के साथ फोटों खिंचवाने के लिए 15 मिनट तक दो लड़को ने पीछा किया. बता दें ये वायरल वीडियो मुंबई का है.
मुबंई के पब्लिक प्लेस की वीडियो
वायरल क्लिप में महिला मुंबई के एक पब्लिक प्लेस पर चलती दिखाई दें रही है. उनके पीछे दो व्यक्ति लगातार साथ में फोटो क्लिक करने के लिए पीछा करते दिखाई दे रहे हैं.बार-बार मना करने पर भी वह पीछे नहीं हटता है. वह महिला के साथ और जबरदस्ती करता है. अंत में विदेशी महिला इतना ज्यादा परेशान हो जाती है कि वह उसे धका देती है.
भारत में उनका एक्सपीरियंस पहली बार
वीडियो में महिला उस तनाव भरे माहौल को काफी अच्छे से संभालते हुए दिखाई दे रही है, वीडियो पोस्ट कर Ines Faria(विदेशी महिला) ने कैप्शन में लिखा- मना करने के बाद भी 15 मिनट तक फोटो खिंचवाने की जिद्द की. भारत में दो महीने के अंदर यह उनके साथ पहली बार हुआ था. हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि भारत के साथ उनका एक्सपीरियंस सभी जगहों पर अच्छा है. सभी लोगों का व्यवहार अच्छा है. उनके साथ लेकिन ये घटना मुंबई में घटित हुई है.
यूजर्स ने दिए भर-भर के रिएक्शन
वीडियो का वायरल होते ही यूजर्स भर-भर के रिएक्शन देते नजर आए. कई ने तो उन लोगों की तरफ से खुद मांफी मांगी. तो वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि विदेशी महिला ने ऐसे माहौल को काफी अच्छे सें संभाला. एक यूजर ने तो कमेंट कर महिला को पेपर स्प्रे साथ रखने की सलाह भी दी.
ये भी पढ़ें: Holi 2026: होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, परिवहन निगम ने लिया अतिरिक्त बस और ट्रेन चलाने का फैसला
