नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है. इस मामले को लेकर पुलिस ने अननेचुरल डेथ का केस दर्ज किया है. अब उनके परिजनों के बयान भी दर्ज किए जायेंगे.
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत हो गई. अब इस मामले में गोवा पुलिस ने मेडिको-लीगल अप्राकृतिक मृत्यु (अननेचुरल डेथ) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 194 के तहत दर्ज किया गया है. मामले की जांच PSI नितिन नाइक कर रहे हैं.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जानकारी के मुताबिक नाना पाटेकर को गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास से मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जानकारी में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है. हालांकि मौत की परिस्थितियों और सटीक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस इसको लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.
परिजनों के बयान होंगे दर्ज
जांच के चलते पुलिस ने पंचनामा और अन्य जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की. नाना पाटेकर के शव का गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) में पोस्टमॉर्टम कराया गया है. अब परिवार के सदस्यों और घटना से संबंधित अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किया जाएगा. जांच का मकसद मौत के कारण और उससे जुड़ी परिस्थितियों की पुष्टि करना है. अगर जांच में मौत प्राकृतिक पाई जाती है और किसी संदेहास्पद परिस्थिति का पता नहीं चलता, तो नियमानुसार मामला बंद किया जा सकता है.
क्या है धारा 194?
आपको बता दें कि BNSS की धारा 194 पुलिस को आत्महत्या, दुर्घटना, हत्या की आशंका या संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करने और उसकी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया बताती है. इसके तहत पुलिस को मौत की परिस्थितियों की पड़ताल करनी होती है और जरूरत के मुताबिक शव को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा जाता है.
