NEET परीक्षा को लेकर हर साल विवाद होता है. लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना देख इस पेपर के लिए तैयारी करते हैं. कई लोग 2 साल से इसकी तैयारी करते थे. वहीं, कई 1 साल. NEET की कोचिंग से लेकर सभी चीजों में माता पिता का खर्चा भी काफी आता है. ऐसे में इस साल भी एक ऐसी खबर सामने आ रही है. जो कि बच्चों के लिए काफी चिंताजनक है.
लाखों रुपये में सैंपल पेपर को बेचा
राजस्थान में ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दावा किया गया हैं कि NEET की परीक्षा से पहले ही लाखों रुपये में सैंपल पेपर को बेचा दया. NTA को राजस्थान और उत्तराखंड से जानकारी मिली थी कि कुछ छात्रों के बीच में लाखों रुपये खर्च कर सैंपल पेपर को लीक किया गया है. उस पेपर में 300 में से करीब 140 सवाल ऐसे थे, जो कि पेपर से मेल खाते थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए NTA ने इसकी जानकारी केंद्रीय जांच एंजेंसी साथ ही राजस्थान पुलिस को भी दी है, जिसके बाद राजस्थान ATS और SOG इस मामले की जांच में लग गई है.
कई लोगों के जुडे़ होने की संभावना
जैसे ही जांच शुरू हुई, सामने आया कि सैंपल पेपर को केरल से राजस्थान में लाया गया था. जांच एंजेंसी ने संभावना जताई कि इस मामले में कई लोग जुडे़ हो सकते हैं. दूसरे राज्य से भी इसका जुड़ाव देखने को मिल सकता है, जिसके बाद कई जगह छापेमारी की गई है. धीरे-धीरे पूरा मामला खुलने से शक और गहराते हुए जा रहा है. कई परिवारों ने पक्का पेपर देने का भी दावा किया है.
NTA ने कहा जल्दबाजी में फैसला लेना गलत
हालांकि, NTA ने अभी तक मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोला है. NTA का कहना हैं कि NEET UG 2026 की परीक्षा पूरी व्यवस्था के साथ में कराई गई थी. परीक्षा केंद्रो पर सीसीटीवी निगरानी और जांच के साथ में पेपर को कराया गया था. इसी कारण से NTA ने पूरी जांच का इंतजार करने के लिए बोला है. 8 मई के दिन में सभी जांच एंजेंसियों को सौंपी गई थी. इसी कारण से किसी भी तरीके की जल्दबाजी में फैसला लेना गलत होगा. पूरी जांच के बाद ही कोई फैसला लिया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी…’, सीएम धामी की लोगों से खास अपील; बोले- तभी बनेगा आत्मनिर्भर भारत
