NEET-UG 2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. हर साल मेडिकल की परीक्षा में किसी न किसी तरीके की दिक्कतों के कारण NEET परीक्षा चर्चें में रहती है. विपक्षी नेता सरकार पर सवाल खड़े करते दिखाई दे रहे हैं. नीट परीक्षा के लीक होने के बात अब धीरे-धीरे राजनीतिक एंगल लेते नजर आ रही है. सभी नेता एक दूसरे पर कटाक्ष करते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच बीजेपी के नेता ने अरविंद केजरीवाल के नीट के पेपर को लेकर बीजेपी को घेरे में लिए जाने पर सवाल उठाए है.
दरअसल, केजरीवाल के साथ कई बड़े नेता ने सवाल उठाते हुए कहा था कि बच्चों के भविष्य के संग में खिलवाड़ किया जा रहा है. इस राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है.
इसी बात पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जवाब देते हुए कहा हैं कि अब केजरीवाल जी जो भी बोलते हैं. वह वहीं समझे. इसी कारण से जनता ने उनका सूपड़ा पूरी तरीके से साफ कर दिया. दिल्ली से तो उन्हें साफ कर ही दिया गया अब पंजाब में जो रहा है वह देश की जनता अपनी आंखों से देख ही रही है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है. किसी को भी बख्सा नहीं जाएगा. मामले की जांच हो रही है, इसी कारण से केजरीवाल जी इन बातों की चिंता न करें. प्रधानमंत्री जी इसे देख रहे हैं.
हालांकि, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी बीजेपी को इस मामले में घेरा है. उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि सरकार कैसे चल रही हैं किसी को भी नहीं पता है. पहली बार ऐसा नहीं हुआ है, इससे पहले भी प्रश्न पत्र लीक होते रहते हैं. छात्रों के भविष्य के सवाल है. सरकार को लेकिन चिंता नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा लंबे-लंबे भाषण देते आए है, लेकिन स्वास्थ्य और शिक्षा में इस प्रकार की धोखाधड़ी में बच्चों के साथ क्या होगा.
ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, देशभर में फैला जाल!, नामी कोचिंग सेंटर स्कैम में शामिल?
