नोएडा में प्रशासन ने 6 नई जल पुलिस चौकियों को बनाने की मंजूरी दी है. ये चौकियां नोएडा के तीनों जोन में बनाई जाएंगी. इनकी मदद से किसी भी इमरजेंसी में तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया जा सकेगा.
नोएडा में बनेगी 6 नई जल पुलिस चौकियां
बीते कुछ दिनों पहले नोएडा के सेक्टर-150 में एक इंजीनियर युवराज मेहता की डूबने के कारण मौत हो गई थी. जिसके बाद में जिले में जल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की जरूरतों को उजागर कर दिया. इस पूरी घटना के बाद में पुलिस कमिश्नरेट ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए 6 नई जल पुलिस चौकियों को बनाने के लिए मंजूरी दी गई है.
तीनों जोन में की जाएगी तौनाती
जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश में हादसों को रोकने और लोगों की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया है. इन चौकियों की तैनाती जिले में मौजूद तीनों जोन में की जाएगी. ये चौकियां जीवन रक्षक उपकरणों से पूरी तरह से लैस होंगी. इन चौकियों में मुख्य आरक्षी के साथ में एक प्रभारी और आरक्षी के अलावा 2 रेस्क्यू बोट्स का संचालन होगा.
पुलिसकर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
इन चौकियों में टीम में साथ में स्थानीय गोताखोरों और नाविकों के साथ में आपदा मित्रों को मिलाकर एक मजबूत नेटवर्क को तैयार किया जाएगा. जिससे किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू किया जा सके. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों को विशेष जल-बचाव की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. पुलिस अधिकारियों का इस मामले कहना है कि इन चौकियों से घाटों पर कानून व्यवस्था को बनाने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत ही बचाव कार्य किया जा सकेगा.
किन जगहों पर बनेंगी चौकियां?
जानकारी के मुताबिक नोएडा जोन में सेक्टर-126 के ओखला बैराज, कालिंदी कुंज यमुना पुल पर पहली चौकी को बनाया जाएगा. इसके साथ ही सेंट्रल नोएडा में इकोटेक 3 के कुलेसरा हिंडन नदी तट पर दूसरी चौकी को बनाने की मंजूरी मिली है. इसी के साथ में ग्रेटर नोएडा में 4 चौकियां बनाई जाएंगी. ये चौकियां नॉलेज पार्क के कामबक्शपुर यमुना तट, दादरी के कोट नहर, दनकौर के खैरली नहर पुलिया और रबूपुरा के चंडीगढ़ यमुना नहर इलाके में मौजूद होंगी.
यह भी पढ़ें- पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय पर गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुआ हमला, शरीर पर लगीं 5 गोलियां
