बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ा मामला सामने आया है. एक बार फिर नार्थ ईस्ट के लोगों के साथ महिला द्वारा बदसूलकी का मामला सामने आया है. कुछ ही दिनों पहले एक महिला के द्वारा नार्थ ईस्ट के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर हंगामा हुआ था. ऐसे में दोबारा से ऐसे मामले का आना लोगों की मानसिकता को दिखाता है.
दरअसल, कुछ लड़कियां अरुणाचल प्रदेश से अपने डांस परफॉर्मेंस के लिए आई हुई थी. वह रेलवे स्टेशन का टॉयलेट इस्तेमाल करना चाहती थी, लेकिन वहां मौजूद एक औरत उन्हें टॉयलेट का इस्तेमाल करने से रोकती है. साथ ही पहचान पत्र भी मांग रही है. शर्मनाक बात को यह हैं कि वह महिला उन्हें चिंकी, चीनी, मोमो आदि शब्द कहकर भी पुकारती है, जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग महिला की हरकतों को देख दंग रह जाते हैं.
हालांकि, महिला की बदसूलकी का लड़की ने खुलकर विरोध करती है. वह महिला से साफ कहती हैं कि हम नार्थ ईस्ट से घूमने आते हैं. बार-बार लेकिन ऐसी घटनाओं से हमें अब डरने लगने लगा है. क्या बेटियों से ऐसे ही पेश आया जाता है. ये लोग हमारे देश को बदनाम कर रहे हैं. मामले के बाद से सोशल मीडिया में इसी की चर्चा हो रही है.
सभी लोग महिला के खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. सभी का कहना हैं कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. ऐसे मामलों में बिल्कुल भी ढील देनी चाहिए. प्रशासन के तरफ से अभी तक किसी भी तरीके के निर्देश जारी नहीं किए गए है.
ये भी पढ़ें: हत्या या आत्महत्या? जालौन में संदिग्ध हालत में मिले सास-दामाद के सड़े शव, 3 साल से चल रहा था संबंध
