पटना में जन सुराज पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद राजनीतिकगलियारों में भी हड़कंप मच गया है. फ़िलहाल मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से 8 खोखे बरामद किए गए हैं.
बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाले घटना सामने आई है. यहाँ बुधवार को अपराधियों ने वार्ड नंबर-24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति और पूर्व पार्षद अनिल कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अनिल यादव को बदमाशों ने करीब 5 गोलियां मारीं. जानकारी के मुताबिक़ गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अनिल यादव जनसुराज पार्टी के नेताथे. वारदात के बाद प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव ने उनके परिजनों से मुलाकात की.
पुलिस ने बरामद किए 8 खोखे
बताया जा रहा कि बदमाशों ने पूर्व पार्षद को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार मौके से फरार हो गए. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखे बरामद किए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके.
पुलिस कर रही मामले की जांच
सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घटना में पूर्व पार्षद को 5 गोलियां लगी थीं. गोली लगने के बाद उनकी हालत गंभीर थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखे बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
जन सुराज के नेता थे अनिल
आपको बता दे कि अनिल यादव की मौत की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई. घटना के बाद बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी अस्पताल पहुंचे. दोनों नेताओं ने घटना की जानकारी ली. साथ ही अनिल के परिजनों से मुलाकात की. आपको बता दे कि अनिल यादव जन सुराज पार्टी से जुड़े थे.
