पटना मेट्रो को एक नया स्टेशन मिल गया है. गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया है. इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री भी उनके साथ मौजूद रहे हैं.

पटना मेट्रो को मिला नया स्टेशन
बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को एक नया मेट्रो स्टेशन शुरू किया गया है. इस मेट्रो स्टेशन को पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत शुरू किया गया है. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया है. अब पटना मेट्रो को नई रफ्तार मिल गई है. शहर में एक और मेट्रो स्टेशन शुरू हो गया है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
आपको बता दें कि गुरुवार को पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी चौक स्टेशन को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है. इस मेट्रो स्टेशन को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुरू किया है. मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करते समय मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर लाइव भी आए और उन्होंने रिबन काटते हुए स्टेशन का मुआयना करके लोगों को दिखाया. लाइव के दौरान वे स्टेशन के अंदर घूमते हुए भी नजर आए.
सीएम ने किया मेट्रो में किया
मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे हैं. साथ ही कई बड़े अधिकारी भी साथ में दिखाई दिए हैं. आपको बता दें कि मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री चौधरी नेताओं के साथ में मेट्रो में सफर भी करते हुए नजर आए. सभी नेताओं ने एक साथ ट्रेन में बैठकर सफर किया.
पिछले साल शुरू हुआ था पहला चरण
पटना मेट्रो का पहला चरण पिछले साल अक्टूबर में शुरू किया गया था. उस दौरान इसका उद्घाटन बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. पहले चरण में लगभग 3.6 किमी लंबा प्रायोरिटी कॉरिडोर शुरू हुआ था. अब इसी कॉरिडोर में मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन को भी जोड़ दिया गया है. पटना मेट्रो में अब यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें- डेमोग्राफी चेंज और अवैध घुसपैठ पर केंद्र का बड़ा एक्शन! गृह मंत्रालय में तैयार होगा रोडमैप; 9 जुलाई को बैठक
