Noida International Airport: आज 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के पहले चरण का भव्य उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह एयरपोर्ट न केवल दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा हवाई अड्डा होगा, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगा. इस हवाई अड्डे को उत्तर भारत की इकॉनमी, कनेक्टिविटी और खासकर रियल एस्टेट बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.
हालांकि एयरलाइंस ने अभी आधिकारिक शेड्यूल घोषित नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उद्घाटन के 45 दिनों के अंदर करीब 10 प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो सकती हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक बुकिंग विंडो खुलने का इंतजार करें.
इन 10 शहरों से हो सकती है शुरुआत
पहले चरण में हाई-डिमांड वाले मेट्रो शहरों पर फोकस रहेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निम्नलिखित शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं:
मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा और जयपुर. ये रूट्स NCR के यात्रियों के लिए नई सुविधा साबित होंगे, खासकर दिल्ली एयरपोर्ट की भीड़ से राहत मिलेगी.
सबसे पहले किन एयरलाइंस से शुरू होंगी उड़ानें?
जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 3 प्रमुख एयरलाइंस सेवाएं शुरू करने की तैयारी में हैं. इन एयरलाइंस के जरिए घरेलू के साथ-साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होने की संभावना है. IndiGo, Akasa Air, Air India Express.
कब शुरू होगी टिकट बुकिंग?
वैसे तो अभी टिकट बुकिंग की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उड़ानें शुरू होने से 2 से 4 हफ्ते पहले तक बुकिंग विंडो खुल सकती है. जब भी आप उड़ान भरने का सोचें तो सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर अपडेट चेक करते रहें.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट की जंग में हूती की एंट्री! यमन से इजरायल की ओर दागी गई मिसाइल; दक्षिणी इजरायल में बजने लगे सायरन
