पंजाब के होशियारपुर में पुलिसकर्मी और कैदी के बीच में झड़प के दौरान फायरिंग हो गई. इस दौरान कैदी की गोली लगने के कारण मौत हो गई. इस घटना की जांच को लेकर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है.

पुलिसकर्मी और कैदी के बीच झड़प
पंजाब के होशियारपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक यहां एक पुलिसकर्मी और कैदी के बीच में झड़प हो गई. इस दौरान एक पुलिसकर्मी में फायरिंग कर दी, जिससे एक कैदी की मौत हो गई. अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर खड़े एक ई-रिक्शा के अंदर पुलिसकर्मी और कैदी में झड़प हो गई.
कैदी ने किया चाकू से हमला
वायरल वीडियो में कैदी काफी अक्रामक दिखाई दे रहा है. कैदी पुलिसकर्मी के ऊपर लगातार जानलेवा हमला कर रहा था. ई-रिक्शा में शुरू हुई मारपीट कुछ ही समय में इतनी ज्यादा बढ़ गई, कि दोनों ही रिक्शे से बाहर आ गए. जिसके बाद दोनों के बीच में सड़क पर झड़प होने लगी. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैदी लगातार पुलिसकर्मी के ऊपर चाकू से हमला कर रहा है.
सर्विस गन से चलाई गोली
इस दौरान पुलिसकर्मी ने काफी समय तक अपना बचाव किया, लेकिन हालात बेकाबू होने के बाद में उसने अपने बचाव में सर्विस गन से गोली चला दी. जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना 16 मई की है. मामले में जानकारी देते हुए SSP संदीप कुमार मलिक ने बताया कि शनिवार दोपहर में 3 कैदियों को सेंट्रल जेल से ले जाया गया था. इस दौरान नसीब सिंह नाम का कैदी भी शामिल था.
पेशी के दौरान किया हमला
आपको बता दें कि कोर्ट में पेशी से पहले उन्हें रुटीन मेडिकल चेकअप ले लिए ले जाया गया था. जिसके बाद जब टीम कैदियों को वापस ला रही थी, तो इस दौरान 7 मामलों में बंद नसीब सिंह कैदी ने भागने की कोशिश की. सीनियर कांस्टेबल जसदीप सिंह भी नसीब के साथ ई-रिक्शा में मौजूद थे. इस दौरान कैदी ने कई बार उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया.
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की गठन
इस दौरान लड़ाई में दोनों जमीन पर गिर गए. इसी दौरान आरोपी को गोली लगी और घायल होकर उसकी मौत हो गई. इस घटना में पुलिसकर्मी के हाथ-पैर में चोट आई है. फिलहाल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर बताया जा रहा है. इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है. फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में लगातार चर्चाएं तेज हैं.
यह भी पढ़ें- तालाब में नहाते हुए गई जान! लखनऊ में नाबालिग की डूबने से मौत; SDRF टीम ने किया रेस्क्यू
