Rahul Chahar Divorce: भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर ने अपनी फैशन डिजाइनर पत्नी से तलाक ले लिया है. उन्होंने 22 साल की उम्र में शादी की थी, जो चार साल भी नहीं टिकी.

Rahul Chahar Divorce: भारतीय क्रिकेटर (लेग स्पिनर) राहुल चाहर ने अपनी फैशन डिजाइनर पत्नी संग रिश्ता तोड़ लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने तलाक का ऐलान कर दिया है. हालांकि, परिवार अभी इस पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. अपनी पोस्ट में राहुल ने कम उम्र में शादी और तलाक के दर्द के बारे में भी जिक्र किया .
क्या लिखा राहुल ने…..
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैंने कम उम्र में शादी कर ली थी, इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को, या उस जिंदगी को पूरी तरह समझ पाता जो मैं सच में बनाना चाहता था। इसके बाद सालों तक ऐसे सबक मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी, और पिछले 15 महीने कोर्ट-कचहरी में बिताए, सब्र, हिम्मत और वह ताकत सीखी जो कुछ लोगों को सच में चाहिए होती है. आज, मेरी जिंदगी का वह चैप्टर ऑफिशियली खत्म हो रहा है.’
पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, ‘ सही लीगल प्रोसेस के बाद, मेरे उस फैसले के साथ मामला सुलझ गया है जिसकी बहुत कीमत चुकानी पड़ी, जिससे मेरी लाइफ का यह फेज खत्म हो गया है. मैं इस चैप्टर को गुस्से या पछतावे से नहीं, बल्कि साफ-साफ खत्म कर रहा हूं. कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं. मैं पहले से अधिक समझदार, अधिक सेल्फ-अवेयर और उस लाइफ के बारे में पक्का होकर आगे बढ़ रहा हूं, जिसे मैं बनाने का हकदार हूं’
गोवा में की थी डेस्टिनेशन वेडिंगा
राहुल चाहर ने बेंगलुरु की फैशन डिजाइनर ईशानी जौहर के साथ गोवा में 09 मार्च, 2022 को डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी. जान पहचान के बाद बातें और मिलना शुरू हुआ.
इंटरनेशनल क्रिकेटर राहुल चाहर जन्म 4 अगस्त 1999 को राजस्थान के भरतपुर में हुआ था. राहुल ने 16 साल की उम्र में 2016-17 राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी खेलकर फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. पिता देशराज सिंह चाहर प्रॉपर्टी कारोबारी हैं. अब राहुल चाहर के पिता देशराज सिंह और उनकी मां आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में रहते हैं.
