राजस्थान के बांरा में अतिक्रमण हटाने गई टीम के ऊपर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने देर रात लगभग 1 दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया. इस मामले में पुलिस और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है.
अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला
राजस्थान के बारां में अतिक्रमण वाले इलाके में विवाद की घटना सामने आई है. बारां के शाहाबाद क्षेत्र में मौजूद कलोनी गांव में चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए टीम गई थी. जिसके बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने टीम के ऊपर ही हमला कर दिया. गुस्साई भीड़ ने पुलिस प्रशासन और अधिकारियों को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी और ताबड़तोड़ पथराव किया.
अधिकारियों ने भागकर बचाई जान
इस पूरी घटना में सरकारी वाहनों के शीशे भी टूट गए और वहां मौजूद कई गाड़ियां भी टूट गईं. पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके से भागकर इस घटना से अपनी जान को बचाया. जानकारी के मुताबिक प्रशासन की टीम पुलिस के साथ में अवैध कब्जों को हटाने के लिए गई थी. जिसके बाद जैसे ही बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हुई, तो सभी ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया.
पुलिस जवान को भी आई चोट
विरोध करते हुए गुस्साएं ग्रामीणों ने टीम के ऊपर हमला कर दिया और पत्थरबाजी करने लगे. इस हमले में हुए पथराव में एक पुलिस जवान को चोट आई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हमले के कारण कई सरकारी वाहनों के शीशे भी टूट गए. जिसके बाद हमले वाली शाम के करीब 6 बजे पूरा गांव पुलिस छावनी में बदल गया. इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला.
1 दर्जन लोग गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए देर रात में लगभग 1 दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना के बाद में आसपास के थानों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है. पुलिस प्रशासन ने वीडियो और फोटो के आधार पर उन लोगों की लिस्ट तैयार की है, जिन लोगों ने हमला करते हुए टीम और सरकारी गाड़ियों के ऊपर पथराव किया था. इस मामले में पुलिस और आरोपियों की तलाश भी कर रही है.
यह भी पढ़ें- कोल्डड्रिंक, नशीला पदार्थ और 10 सालों तक दरिंदगी! पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार
