rapper badshah death threat bishnoi gang: सिंगर बादशाह को बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है, जबकि हरियाणा महिला आयोग उनके गाने ‘टटीरी’ को लेकर गिरफ्तारी की तैयारी में है. पानीपत में हुई फायरिंग के बाद गैंग ने बादशाह को ‘संस्कृति खराब करने’ का दोषी बताते हुए चेतावनी जारी की है.

rapper badshah death threat bishnoi gang: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों कई विवादों के बीच घिर गए हैं. एक तरफ उन पर हरियाणा पुलिस की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है. वहीं दूसरी ओर अब गैंगस्टर बिश्नोई के गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. इस धमकी के बाद मामला और गंभीर हो गया है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.
दरअसल पानीपत में असंध रोड पर हाल ही में एक ऑफिस के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी. बताया जा रहा है कि यह ऑफिस वेस्टर्न यूनियन और हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ था. इस फायरिंग की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के नाम से जारी एक नोट में ली गई है. नोट में रंदीप मलिक और अनिल पंडित नाम के लोगों का जिक्र किया गया है. इनमें से एक का ठिकाना अमेरिका बताया गया है.
नोट में लिखा गया कि यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेज रहे थे. इससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा था. गैंग का दावा है कि उन्होंने पहले फोन करके चेतावनी दी थी. लेकिन चेतावनी को नजरअंदाज किया गया. इसके बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. साथ ही यह भी कहा गया कि यह सिर्फ शुरुआत है. अगर लोग नहीं सुधरे तो आगे और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.
इसी नोट में सिंगर बादशाह को भी धमकी दी गई है. गैंग की तरफ से कहा गया कि उन्होंने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है. नोट में यह भी लिखा गया कि साल 2024 में उनके क्लब में एक बार चेतावनी दी जा चुकी है. इसे ट्रेलर बताया गया. साथ ही कहा गया कि अगर बात नहीं समझी तो अगली बार सीधे माथे पर गोली मारी जाएगी. इस धमकी के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.
दरअसल बादशाह इन दिनों अपने हरियाणवी गाने “टटीरी” को लेकर विवाद में हैं. इस गाने को लेकर काफी विरोध हुआ था. मामला हरियाणा महिला आयोग तक पहुंच गया. आयोग की अध्यक्ष Renu Bhatia ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं. कहा गया कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर उनका पासपोर्ट भी जब्त किया जा सकता है. हालांकि बढ़ते विरोध के बाद बादशाह पहले ही इस गाने को लेकर माफी मांग चुके हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह खुद एक गर्वित हरियाणवी हैं और उनका इरादा किसी महिला या बच्चे का अपमान करने का नहीं था.
