Dausa Delhi-Mumbai Expressway road accident: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक में फंस गई और कई किलोमीटर तक घिसटती चली गई. इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी मृतक उत्तर प्रदेश के नोएडा के निवासी थे. हादसे में गंभीर रूप से घायल का दौसा जिला अस्पताल में इलाज जारी है.
कहां हुआ हादसा
ये हादसा दौसा जिले के परदा थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस व्यापार पिलर संख्या 193 के समीप हुआ. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
हादसे के बाद कार को कई किलोमीटर तक घसीटा
घायल के मुताबिक वह महाकाल से दर्शन कर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान उनकी कार ट्रक से भिड़ गई और ट्रक में ही फंसी रह गई. उसके मुताबिक, मैं पीछे की सीट पर सो रहा था और जब मेरी आंख खुली तो कार में सवार आगे की तरफ बैठे चारों साथी मौत की आगोश में समा चुके थे. वह लगातार चिल्लाता रहा लेकिन ट्रक चालक ने उसकी एक नहीं सुनी. 112 नंबर पर भी उसने कई बार कॉल किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया. जब कार ट्रक से अपने आप निकालकर डिवाइडर से टकराई तो मैं बचाव के लिए जोर-जोर से आवाज लगाई तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने शीशा तोड़कर मुझे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी.
ग्रेटर नोएडा निवासी सभी मृतक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार सभी लोग ग्रेटर नोएडा के रहने वाले थे. यह सभी उज्जैन महाकाल के दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे, तभी मंगलवार अल सुबह उनकी गाड़ी किसी ट्रक से टकरा गई और यह दुर्घटना हो गई .
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी की सख्ती का दिखा असर! पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ 4 तस्करों को किया गिरफ्तार
