बिहार के रोहतास जिले में रेलवे स्टेशन पर सोमवार के दिन एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई है. बता दें कि यहां ससाराम रेलवे स्टेशन में आरा से पटना जाते हुए पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई है, जिससे की रेलवे स्टेशन पर पूरी तरीके से अफरा तफरी मच गई है. जान बचाने के लिए सभी लोग इधर से उधर भागते हुए दिखाई दिए.
रेलवे की लापरवाही के कारण आग फैली
घटना पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन में रिफिलिंग के लिए बिछाई जाने वाली पाइपलाइन में पानी नहीं था. साथ ही रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन सिलेंडर पर गैस भी नहीं थी. इसी वजह से रेलकर्मियों को आग बुझाने पर कई परेशानी हुई. लोगों का कहना हैं कि रेलवे की लापरवाही के कारण यह आग फैली है. बता दें कि आग इतनी भयावह थी कि पूरी बोगी जलकर राख हो गई थी.
यात्रियों के चेहरे पर खौफ
हालांकि, यात्रियों की सूझबूझ से किसी की जान नहीं गई है. रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया था. आरपीएप की टीम भी मौके पर पहुंची गई है. लोगों का आरोप हैं कि लापरवाही की वजह से पूरी एक बोगी जलकर राख हुई है. रेलवे परिसर में आग का गुब्बारा देखने को मिला था. यात्रियों के चेहरे पर खौफ साफ रुप से देखा जा सकता था. शुरुआती जांच में आशंका जताई हैं कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है. अभी तक लेकिन वास्तविक कारण पता नहीं लग पाया है. मामले की जांच के लिए तकनीकी टीम को भी लगाया गया हैं. ताकि आग लगने के पीछे की वजह पता लगे.
ये भी पढ़ें: बंगाल में तेज हुई बुलडोजर राजनीति! CPI बोली का बीजेपी पर हमला; सत्ता का गलत इस्तेमाल न करे BJP- डी. राजा
