आज की जनरेशन में लोगों को ट्रेवल करने का बहुत शौक होता है. ज्यादातर तो वैसे दोस्तों के साथ ही लोग ट्रिप पर जाते हैं लेकिन कभी-कभार सोलो भी ट्रेवल करने का प्लान बना लिया जाता है. आज के समय में लेकिन लड़का हो या लड़की सोलो ट्रेवल किसी भी व्यक्ति के लिए सुरक्षित नहीं है. अगर आप लेकिन सोलो ट्रेवल करने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपने प्लान का लुफ्त उठा सकते हैं.
ऋषिकेश
ऋषिकेश उन लोगों के लिए काफी अच्छा है. जो सोलो ट्रेवल करना चाहते हैं. दरअसल, यह हिमालय की गोद और गंगा नदीं के किनारे में बसा बेहद की खुबसुरत जगह है. आपको यहां प्राकृतिक सुंदरता साथ ही आध्यात्म से जुड़ने का मौका भी मिलेगा. इसके अलावा आपके मन को शांत करने के लिए ये जगह बेहद ही सुंदर मानी जाती है.
वर्कला
यह शहर अरब सागर के ऊपर ऊंची चट्टानों में बसा बेहद ही खुबसुरत शहर हैं. अगर आप चाहते हैं कि समुद्र के किनारे रह आप मन को शांति और सुकून मिले तो ये आपके लिए परफेक्ट स्पॉट होगा. यहां आप सुंदर कैफे में बैठ सकते हैं. साथ ही समुद्र के किनारे बैठ सनसेट का भी लुफ्त उठा सकते हैं.
गोवा
गोवा बेहद ही खुबसूरत जगहों में से एक है. सुंदर कैफे, आस पास हरियाली, रंगों से भरे हुए कलर और सुकून से भरी हुई जगह, इन्हें बेहद खुबसूरत बनाते हैं. अगर आप सोलो ट्रेवल करना चाहते हैं. तो यहां की कुछ जगह आपके लिए बेहद अच्छी है.
असम का माजुली द्वीप
असम का माजुली द्वीप जो ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है. सोलो ट्रिप के एक अच्छी जगह है. यह विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है. अपनी हरियाली और संस्कृति के लिए लोगों के लिए बेहद पसंद किया जाता है. यहां पर आप मठ की यात्रा, गांवों में घूमना और नाव की सैर कर सुकून का एहसास कर सकते हैं. अगर आपको प्रकृति और संस्कृति से प्यार है. तो आपके लिए बेहद ही अच्छी जगह है.
हम्पी
हम्पी कर्नाटक में स्थित हैं. यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के नाम से फेमस इस जगह में आपको नदीं और प्राचीन मंदिर साथ ही बेहद बड़े-बड़े पत्थर भी देखने को मिलेंगे. अगर बाइक से घूमना चाहते हैं. तो आपके लिए काफी अच्छा है. आपके लिए बजट फ्रैंडली भी होगा.
