Sambhal bulldozer action: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने एक बार फिर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है. प्रशासन ने अब मदरसे और मस्जिद के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया है. सरकारी जमीन पर इनका अवैध रूप से निर्माण किया गया था.

संभल में फिर बुलडोजर एक्शन
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन लगातार अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. हाल ही में प्रशासन ने जिले में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने ईदगाह और इमामबाड़ा पर बुडोजर कार्रवाई करके उसे ध्वस्त किया था. अब संभल के असमोली थाना क्षेत्र में एक बार फिर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. मुबारकपुर बंद गांव में जिला प्रशासन ने कार्रवाई को शुरू कर दिया है.
सरकारी जमीन पर किया गया निर्माण
मुबारकपुर बंद गांव में जिला प्रशासन ने अवैध रूप से बनी मस्जिद और गौसुल मदरसा और 5 दुकानों को हटाने के लिए कार्रवाई को शुरू किया है. तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग की टीम ने खाद के गड्ढे और खेल के मैदान के लिए आरक्षित 700 वर्गमीटर सरकारी जमीन टारगेट किया गया था. जिसके बाद पैमाइश के बाद इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए 15 दिनों का समय भी दिया गया था.
मस्जिद को गिराने पहुंचा बुलडोजर
अब उस समय के पूरा होने के बाद मदरसे को ध्वस्त किया गया है. जिसके बाद मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार को गिराने के लिए भी बुलडोजर पहुंच गया है. आपको बता दें कि ग्रामीणों और मस्जिद कमेटी ने खुद ही प्रशासन के अवैध निर्माण को हटाने के लिए मदद मांगी थी. मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजामों को किया गया है. CO कुलदीप सिंह के साथ में 2 थानों की पुलिस और RPF के जवान भी मौके पर मौजूद हैं.
प्रशासन ने खुद संभाला जिम्मा
राजस्व के मुताबिक यह निर्माण खेल के मैदान के लिए आरक्षित और खाद के गड्ढे की जमीन पर किया गया था. जिसके बाद 31 मार्च से ही कमेटी के लोगों ने खुद ही दुकानों और मदरसे को हटाना शुरू कर दिया था. हालांकि मस्जिद का हिस्सा बाकी रहने के बाद प्रशासन ने खुद ही इसे पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए जिम्मा संभाला है. संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया का साफ कहना है कि सरकारी जमीन पर हुए सभी अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- संसद में देर रात तक हुई बहस! आधी रात को जारी किया गया 2023 वाला महिला आरक्षण कानून; क्यों?
