आज श्रीराम-निषादराज के मिलन स्थल शृंगवेरपुर धाम में निषाद जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला. कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोलकाता-वाराणसी नेशनल हाईवे पर के दोनों लेन को जाम कर दिया.
Prayagraj News: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सड़क पर उतर आए हैं. प्रयागराज स्थित श्रृंगवेरपुर धाम निषादराज पार्क में कथित मजार नहीं हटाने पर संजय निषाद सोमवार को अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे. इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अपने समर्थकों के साथ नेशनल हाईवे पर सड़क जाम कर दिया. समर्थकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. अचानक हुए इस प्रदर्शन के चलते हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
इस दौरान नवाबगंज के पास हाईवे पर जाम लग गया. संजय निषाद का कहना है कि पहले भी कई बार मजार हटाने को लेकर पुलिस प्रशासन से कहा गया, लेकिन अभी तक नहीं हटाया गया. प्रमुख मांगों में उत्खनन स्थल के पास स्थित निषादराज किले की जमीन को कब्जा मुक्त कराना, किले के समीप बनी मस्जिद को हटाना तथा निषाद जन्मोत्सव पर सरकारी अवकाश घोषित करना शामिल रहा. इन मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए हाईवे को पूरी तरह बाधित कर दिया.
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कोल्ड स्टोर की गिरी दीवार! मलबे में दबे कई मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
