राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के मुख्य शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी है. अभी तक वे पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक अस्पताल में भर्ती थे, वहां से डिस्चार्ज मिलने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने भी उनसे फोन पर बात की है.
महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार को बुधवार को पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया. जानकारी के मुताबिक़ कमजोरी की शिकायत के बाद वे पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. इस दौरान बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार को फोन किया और उनकी सेहत का हालचाल भी जाना. हालांकि कुछ घंटों बाद दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीएम मोदी से फोन पर हुई बातचीत
एनसीपी प्रमुख के करीबी मित्र विट्ठल मणियार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान शरद पवार से कहा कि सुप्रिया सुले तैयार हो गई हैं और हम देश संभालने के लिए तैयार हैं. आप देश की चिंता न करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें. इस पर शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि जब आप लोग हैं, तो मुझे देश की चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप अपना काम आगे जारी रखें.
सुप्रिया सुले ने किया पोस्ट
बुधवार को डिस्चार्ज होने के कुछ घंटों बाद ही शरद पवार की तबियत दोबारा बिगड़ी गई. इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सांसद सुप्रिया सुले ने एक्स पर किए पोस्ट करते हुए बताया कि शरद पवार को पुणे के रूबी अस्पताल से शिफ्ट करके मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. तबियत ठीक लेकिन आगे की जांच के लिए ब्रीच कैंडी लाया गया.
खांसी और सीने में दर्द के चलते कराया था भर्ती
आपको बता दें कि इससे पहले, 2 नवंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) प्रमुख को खांसी और सीने में दर्द की शिकायत के चलते पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. वहां से छुट्टी मिलने के कुछ ही समय बाद, उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया.
