सोशल मीडिया पर हमेशा से भारतीय बाजारों के स्ट्रीट फूड की चर्चा रही है. अब वह चाहे भारतीय हो या विदेश से आया कोई व्यक्ति, वह हमेशा से सड़क पर खुले में मिलने वाले खानों के लिए वीडियो बनाकर उनके रिव्यू देते हुए दिखाई दिए है. इनकी स्वच्छता पर हमेशा से लोग सवाल खड़े करते दिखाई दिए है. ऐसे में एक और वीडियो लोगों के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.
वीडियो बना रहे थे ब्लॉगर्स
दरअसल, कुछ ब्लॉगर्स एक गोलगप्पे की दुकान में चैलेंज वीडियो शूट कर रहे थे. हालांकि, चैलेंज करते दौरान तो सब कुछ एकदम सही था लेकिन एकदम से सभी को एक आवाज सुनाई देने लगती है. शुरू में लेकिन किसी को भी कुछ समझ नहीं आया था. थोड़ी देर बाद में अचानक से ही गोलगप्पे के पानी से एक दम से जिंदा चूहा निकलता दिखाई देता हैं. वहां पर खड़े सभी चौंक जाते हैं. अगर समय रहते किसी का ध्यान नहीं जाता तो वहीं पानी लोगों को परोसा जा रहा होता.
चूहे वाला पानी
इस वीडियो के वायरल होते ही एक और बात लोगों के मन में आ रही है कि अगर समय रहते कैमरा नहीं होता तो क्या ये मुद्दा बाहर आ पाता. कितने लोगों को ये पानी पिला दिया जाता.
यूजर्स दें रहे भर-भर के रिएक्शन
हालांकि, इस वीडियो के वायरल होते ही सभी लोगों के मन में स्ट्रीट फूड के हाइजीन को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है. ऐसे मामले लोगों के सामने तब ही आ पाते हैं. जब कैमरे में कैद होते हैं. ऐसे में कितनी बार लोगों को ऐसे खाने को परोसा जा चुका होगा.
वीडियो के वायरल होते ही लोग भर-भर के उसपर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि लोगों की सेहत के साथ हमेशा से खिलवाड़ होते देखा गया है. वहीं, दूसरे यूजर्स द्वारा लिखा गया है कि सभी लोगों को अच्छी जगह से ही देख के ही किसी चीज को खाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: बिहार में आजमगढ़ की डांसर के साथ गैंगरेप, विरोध करने पर मारपीट… पुलिस जांच में जुटी
