लखीमपुर खीरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक नीट के छात्र ने आत्महत्या कर ली है. छात्र की पहचान ऋतिक के रूप में की गई है. मामले के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मच चुका है. सभी लोग छात्र के इस कदम के पीछे NTA को दोषी मान रहे हैं.
कमरे में फांसी लगाकर ली जान
दरअसल, छात्र ऋतिक नीट 2026 की परीक्षा के रद्द होने के बाद से बेहद परेशान चल रहा था. सदर कोतावली क्षेत्र के गंगोत्री नगर मोहल्ले में रहने वाला छात्र नीट की परीक्षा के रद्द होने के बाद से काफी तनाव में रहने लगा था, जिसके बाद उसने गुरुवार के दिन में कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, अभी मामले की जांच की जा रही है. पूरे परिवार में इस मामले के बाद से कोहराम मचा हुआ है,
शिकायत के सही होने की खबर
बता दें कि NTA ने NEET पेपर के लीक होने के बाद में परीक्षा को रद्द कर दिया है. जांच में सामने आया था कि दो भाई, जिसमें से एक बीजेपी के कार्यकर्ता है. उन्होंने पेपर को 30 लाख रुपये में अपने बेटे के लिए खरीदा था. कई लोग NTA को नीट परीक्षा के लीक होने की शिकायत कर रहे थे. शिकायत के बाद में राजस्थान में जांच के लिए टीम बनाई गई थी, जिसके बाद शिकायत के सही होने की खबर सामने आई.
मामला गंभीर
इस के बाद नीट ने दोबारा से एग्जाम करवाने का फैसला लिया. हालांकि, अभी तक पेपर के दोबारा कराने की डेट नहीं बताई गई है. छात्र के पेपर के कारण खौफनाक कदम उठाने के बाद में मामला गंभीर हो गया है.
ये भी पढ़ें: रातभर गर्लफ्रेंड के घर रहा युवक! सुबह होती ही परिजनों ने किया धप्पा; गांव वालों ने कर दी पिटाई
