पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ली है. उनके साथ कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी कोलकाता पहुंचे हैं.

शुभेंदु को चुना गया विधायक दल का नेता
पश्चिम बंगाल के लिए आज यानी 9 मई बेहद खास दिन होने वाला है. बंगाल को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है. आपको बता दें कि शुक्रवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को नेता चुना गया था. जिसके बाद आज अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह है.
ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी सीएम पद की शपथ लेने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि कुछ ही देर बाद शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इस दौरान कई बड़े और दिग्गज नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं. जिनमें पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं.
कई विधायक ले सकते मंत्री पद की शपथ
आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. उनके साथ ही कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि शुभेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष और नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पॉल भी मंत्री पद की शपथ ले सकती हैं. आपको बता दें कि यह भी संभावना है कि सिलिगुड़ी से नवनिर्वाचित विधायक शंकर घोष भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
योगी आदित्यनाथ पहुंचे कोलकाता
बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई बड़े नेता शामिल होने वाले हैं. इन नेताओं में बीजेपी सरकार के राज्यों वाले मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं. आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. समारोह में शामिल होने के लिए योगी आदित्नाथ कोलकाता पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल में योगी आदित्यनाथ ने जमकर प्रचार किया था.
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में AC सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग! कई वाहन जलकर खाक; 80 साल के बुजुर्ग की मौत
