सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसे में एक और वीडियो लोगों के बीच काफी ज्यादा फेमस हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों के दिलों को पूरी तरीके से दहला कर दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया में इस ट्रेंडिग वीडियो ने लोगों के दिलों में काफी गहरा सदमा छोड़ा है. आइए जानें आखिर क्या है ऐसा इस वीडियो में.
बुजुर्ग पार कर रहा था सड़क
वायरल वीडियो तमिलनाडु का है. जहां एक बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था. हालांकि, उसने सड़क पार करने से पहले आगे और पीछे देखा था. लेकिन उसी बीच अचानक से एक तेज रफ्तार बाईक आती है और बुजुर्ग को टक्कर मार देती है. टक्कर इतना खतरनाक था कि बाइक पूरी तरह टूट फूट जाती है और वहीं, बुजुर्ग पूरी तरीके से हवा में उछल जाता हैं. बता दें कि बुजुर्ग व्यक्ति की इस घटना में मौत हो चुकी है.
सीसीटीवी में कैद घटना
दरअसल, ये घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसके बाद से पूरे इलाके से जैसे ही इसका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ लोग के दिल को इसने पूरी तरीके से झकझोर रख दिया है. मृत बुजुर्ग की पहचान वीरासामी नाम से की गई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है और पूरा परिवार शौक में डूबा हुआ है.
यूजर्स का आया रिएक्शन
वायरल वीडियो पर लोग भर-भर के रिएक्शन देते आ रहे है. हालांकि, कई लोग सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं. तो कई का कहना हैं कि बाइक वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. वहीं, कई लोग परिवार के लिए इस दुखद घटना में सहनशक्ति को बनाए रखने की बातें करते दिखाई दें रहे हैं.
ये भी पढ़ें: लाल कपड़े पहनना भी बन सकता है मुसीबत! इन देशों में नहीं बना सकता है कोई वैलेंटाइन डे
