ठाणे जिले मेरे दोस्त की हत्या करने के बाद आरोपी ने ख़ुद ही आत्म समर्पण कर दिया उसका पुलिस को बताया कि मृत दोस्त का भूत रात के समय सोने नहीं देता है. पुलिस ने नशादेही पर शव बरामद कर लिया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां स्थित डोंबिवली के मोथागांव इलाके से एक मामूली विवाद में अपने ही घनिष्ठ मित्र की पीट-पीटकर हत्या करने वाले 24 वर्षीय युवक प्रभु करकडे ने वारदात के 20 दिन बाद खुद विष्णु नगर पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया. जानकारी के मुताबिक़ आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जो वजह बताई, उसे सुनकर खाकी भी हैरान रह गई. आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद से हर रात उसका मृत मित्र पल्लव उर्फ विशाल कदम उसके सपनों में आकर उसे डराता था. डर और पछतावे के कारण वह सो नहीं पा रहा था,
शराब पीने के दौरान हुई वारदात
बताया जा रहा है कि डोम्बिवली के मोथागांव इलाके में घरेलू नौकर का काम करने वाला प्रभु करकडे और उसका 43 वर्षीय दोस्त पल्लव उर्फ विशाल मधुकर साथ बैठकर शराब पी रहे थे. शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. गुस्से में आकर प्रभु ने विशाल के पैर और शरीर पर जोर-जोर से लातें मारीं, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण विशाल की मौके पर ही मौत हो गई.
शव को झाड़ियों में फेंका
घटना के बाद दोस्त को मृत देखकर प्रभु घबरा गया. उसने तुरंत अपने किराए के मकान के मालिक संदेश म्हात्रे को बुलाया. दोनों ने मिलकर विशाल के शव को एक बड़े बैग में भरा और रात के अंधेरे में कॉपर लिंक रोड स्थित सुनसान घास वाली झाड़ियों में फेंक दिया.
खुद ही कबूला जुर्म
शव ठिकाने लगाने के बाद प्रभु को लगा कि वह बच निकला है, लेकिन घटना के अगले दिन से ही उसे डरावने सपने आने लगे. लगातार 20 दिनों तक मृत विशाल उसके सपनों में आकर उसे डराता रहा. खौफ और मानसिक तनाव के कारण प्रभु आधे घंटे भी नहीं सो पाता था. जिससे वह डर से टूटकर वह खुद विष्णु नगर पुलिस स्टेशन पहुंचा और पूरा सच उगल दिया.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कॉपर लिंक रोड के पास से विशाल कदम का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक़ विष्णु नगर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रभु करकडे और सबूत मिटाने में मदद करने वाले मकान मालिक संदेश म्हात्रे दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को कल्याण अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.
