Varanasi News: रविवार सुबह वाराणसी के तुलसी घाट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूब गए. ये युवक परिवार के साथ गोरखपुर से घूमने आए थे. घटना की सूचना मिलते ही NDRF और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. दोनों के शव को बाहर निकाला गया. हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है।
कैसे हुआ हादसा
गोरखपुर से करीब 15 लोगों का एक परिवार वाराणसी घूमने आया था. सभी लोग पहले गंगा स्नान करने के लिए तुलसी घाट गए थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. सुबह करीब 7 बजे सभी लोग तुलसी घाट पर गंगा में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान 18 साल का निखिल और 12 साल का आयुष नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे. स्थानीय लोगों का कहना है कि आगे गहरा पानी मत जाओ. दोनों कुछ ही देर में गहरे पानी में चले गए और अचानक संतुलन बिगड़ने से डूबने लगे. आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए. इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
NDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. NDRF और जल पुलिस की टीमें ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद NDRF की टीम ने 18 वर्षीय निखिल को नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. आयुष की तलाश में जुटीं टीमें वहीं 12 वर्षीय आयुष की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. गोताखोरों और NDRF की दो टीमें गंगा में युवक की तलाश कर रही हैं.
