Uttar Pradesh Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम अब दो अलग-अलग रूप दिखाने जा रहा है. एक तरफ प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, तो दूसरी ओर पश्चिमी और मध्य यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने वाले हैं फटाफट जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर की चेतावनी है. IMD ने 16 मई को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.
आज कैसा है यूपी का मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के असर के चलते यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। अलर्ट वाले प्रमुख जिलों में शामिल हैं:
27 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश के 27 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, आगरा, इटावा और जालौन जैसे जिलों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर रहने की संभावना जताई गई है.
जानिए लखनऊ का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी लखनऊ में 16 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि कुछ समय के लिए बादल और तेज हवाएं राहत दे सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर राजधानी में भी गर्मी का असर लगातार बना रहेगा.
इन जिलो में सबसे ज्यादा असर…
सहारनपुर,मेरठ,गाजियाबाद,नोएडा,आगरा,प्रयागराज,वाराणसी,झांसी, सोनभद्र,मिर्जापुर. इन जिलों के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, मुरादाबाद,अमरोहा, रामपुर, बांदा, महोबा, ललितपुर, चंदौली, भदोही, चित्रकूट और कौशांबी समेत कई क्षेत्रों में भी मौसम बिगड़ सकता है.
मौसम विभाग की सलाह, रहें सावधान
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. आंधी-बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों.बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें. मोबाइल चार्जिंग और बिजली उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें. जरूरत न हो तो खराब मौसम में बाहर निकलने से बचें
अपने आप को हाइड्रेटेड रखें. पशुओं को छाया में रखें और पर्याप्त पानी दें. खड़ी फसलों में नमी बनाए रखने के लिए शाम के समय हल्की सिंचाई करें.
जानिए तापमान का हाल
16 मई को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में कल लू की स्थिति रहेगी. तापमान 44 डिग्री से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में तेज हवाएं और छिटपुट बारिश हो सकती है. लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान करेगी.
ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे कैलाश खेर, ‘अगड़ बम-बम लहरी’ से शिवमय हुआ वृंदावन
