उत्तर प्रदेश से एक अनोखा मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक युवक ने सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए अपना ही पैर काट लिया. बताया जा रहा है कि युवक ने पैर काटने के बाद हमले की झूठी कहानी भी बनाई थी.
जौनपुर में युवक ने काटा पैर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि 28 साल के एक सूरज भास्कर नाम के युवक ने अपने पैर को काट लिया. जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस जब जांच कर रही था, तो सामने आया कि युवक ने खुद जानबूझकर अपना पैर काट लिया था. सूरज भास्कर ने अपना पैर सरकारी योजनाओं में फायदा लेने के लिए काटा था.
युवक ने घरवालों को बताई हमले की बात
पिछले कुछ दिनों पहले युवक ने पुलिस और अपने घरवालों को बताया कि उसके ऊपर किसी ने हमला करके उसका पैर काट दिया. इस मामले की जानकारी पुलिस को पिछले रविवार को मिली. सूरज भास्कर के परिजनों द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक अनजान हमलावरों ने उसके ऊपर लाठियों से हमला किया और उसका पैर काटा और भाग गए.
पुलिस ने गहनता से की मामले की जांच
इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी. जिसके बाद लगभग 4 दिनों तक अधिकारियों ने इस मामले 12-13 लोगों से पूछताछ की. जिसके बाद घटनास्थल और मेडिकल रिपोर्ट को भी गहनता से जांचा. इस मामले में लगातार जांच के दौरान पुलिस को लगा कि किसी भी बाहरी लोगों ने हमला नहीं किया था, बल्कि सूरज ने खुद ही अपना पैर काट लिया था.
सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए काटा पैर
यह पूरा मामला जौनपुर के खलीलपुर गांव का है. पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सूरज ने विकलांग व्यक्तियों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए खुद को विकलांग बनाने की योजना बनाई थी. जिसके चलते उसने अपने पैर को काटने के लिए ग्राइंडर मशीन का इस्तेमाल किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- ग्राइंडर मशीन से निकला सोना! मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने 1.8 किलो की गोल्ड तस्करी को किया नाकाम, हिरासत में 2 युवक
