प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील की है कि एक साल तक सोना कम खरीदें और ईंधन का कम इस्तेमाल करें. जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत ही एक्शन लेते हुए कैबिनेट बैठक की है. उन्होंने पीएम मोदी के अह्वान पर कैबिनेट बैठक करके एक के बाद एक बड़े फैसले लिए हैं.

उत्तराखंड में कैबिनेट बैठक
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वैश्विक समस्याओं और ईंधन संकट को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई है, जिसमें ऊर्जा बचत, ईंधन खपत में कमी, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा और सरकारी खर्चों में कटौती जैसे कई बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं. सरकार ने इन फैसलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए निर्देश दिए हैं.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा
इस बैठक में सीएम धामी ने कहा कि भारत लगातार कई चुनौतियों का सामना कर रहा है. ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के मुताबिक छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के जरिए राष्ट्रीय प्रयासों में सहयोग की जरूरत है. इस बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकार के सभी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके साथ ही वर्क फॉम होम का को प्रोत्साहित किया जाएगा.
मुख्यमंत्री के वाहन फ्लीट में संख्या कम
इस दौरान बैठक में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहन फ्लीट में भी वाहनों की संख्या को आधा करने का फैसला लिया गया है. राज्य में हर हफ्ते में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाएगा. इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को उस दिन वर्क फ्रॉम होम पर काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसी के साथ आम लोगों से भी हफ्ते में एक दिन वाहनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की जाएगी.
एक अधिकारी, एक वाहन
सरकार ने कैबिनेट बैठक में एक अधिकारी, एक वाहन की नीति लागू करने का फैसला किया गया है. जिन अधिकारियों के पास एक से ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी है, वे दिन में एक ही वाहन का इस्तेमाल करेंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में फैसला लिया है कि परिवहन विभाग को सार्वजनिक बस सेवाओं की संख्या और क्षमता को बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं.
EV वाहनों की नई पॉलिसी
सीएम धामी ने फैसला लिया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी जल्द ही नई पॉलिसी लाई जाएगी. नए सरकारी वाहनों में 50% वाहन EV होंगे. आपको बता दें कि फैसला लिया गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन का भी विस्तार किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट की बैठक में बड़े और जरूरी फैसले लिए हैं.
घरेलू पर्यटन को बढ़ावा
आपको बता दें कि “Visit My State अभियान के तहत घरेलू पर्यटन को बढावा दिया जाएगा और राज्य में विरासत, धार्मिक, वेलनेस और इको-टूरिज्म सर्किटों के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा. राज्य में Destination Weddings को प्रोत्साहन और Single Window Clearance की व्यवस्था की जाएगी. आपको बता दें कि इस दिशा में उत्तराखंड पहले भी पहल कर चुका है.
जागरुकता अभियान
सीएम धामी ने कैबिनेट बैठक में फैसला किया है कि “मेरा भारत, मेरा योगदान” जैसे जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे. इसी के साथ “Made in State” अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी बढ़ाई जाएगी. साथ ही लोगों को भी एक साल तक सोना खरीदने को सीमित करने के लिए जागरुक किया जाएगा. आम लोगों को कम तेल इस्तेमाल करने से होने वाले फायदों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
किसानों को ट्रेनिंग
राज्य में किसानों को Natural Farming, Zero Budget Farming और Bio-inputs की ट्रेनिंग दी जाएगी. आपको बता दें कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ाने को लेकर भी काम किया जाएगा. PNG कनेक्शनों को मिशन मोड में चलाया जाएगा और होटल, रेस्टोरेंट और सरकारी आवासों में PNG के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही PM Surya Ghar Yojana के अंतर्गत Rooftop Solar को बढ़ावा दिया जाएगा और Mining, Solar और Power Projects की मंजूरी प्रदान करने में तेजी लाई जाएगी.
यह भी पढ़ें- हापुड़ में सपा नेता के घर पर चला बुलडोजर, सरकारी तालाब की जमीन पर बना था मकान; नेता के बड़े आरोप
