Vada Pav Girl new controversy: अपने वड़ा पाव से फेमस हुई वड़ा पाव गर्ल एक बार फिर लोगों के बीच चर्चे में हैं. थोड़े दिन पहले वह सोशल मीडिया में इसलिए भी चर्चित थी क्योंकि वह Bigg Boss OTT में आई थी. वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी काफी ज्यादा चर्चें में रहती है. हालांकि, इस बार यह ऐसी किसी भी चीज के लिए वह सुर्खियों में नहीं है बल्कि वह इस बार अपनी निजी जिंदगी के कारण लोगों के बीच चर्चे में हैं. दरअसल, उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाया कि वह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में है.
चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
बता दे कि चंद्रिका दीक्षित ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही इमोशनशल वीडियो के जरिए शेयर की. उसमें वह रोते हुए दिखाई दे रही थी. साथ ही वह वीडियो में अपने पति के चैट्स भी दिखा रही थी. वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ था कि सबूत मेरे पास में भी है.
पति युगम गेरा का अफेयर
उनके पति का नाम युगम गेरा है. उस वीडियो में वह कह रही है कि वह यह सब चीजें दो महीने से बर्दाश्त कर रही है. साथ ही उसमें वह कहते हुए दिआई दे रही है कि मैं बच्चा दुकान सब कुछ संभाल रही हूं. आप ये सब कर रहे हैं उस लड़की के साथ जो दिन रात पति-पति कहते रहती हैं और आपके आगे पीछे घूमते रहती है. हालांकि, ऐसी कई सारी चीजें है जिसको सोच के उनके दिमाग की नसे फट रही है.
उन्होंने उस पोस्ट में अपने पति के अफेयर के कुछ स्क्रीनशॉट्स और तस्वीरों को भी साक्षा किया है. इसके अलावा महिला के साथ अपने पति की फोटो को भी लोगों को दिखाया.
यूजर दे रहे भर-भर के रिएक्शन
इसके बाद यह वीडियो लोगों के बीच काफी ज्यादा फेसम हो रहा है. लोग इस पर भर-भर के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को लाखों की संख्या में व्यूज और साथ में लाइक भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. यूजर इस वीडियो पर कमेंट कर लाखों की संख्या में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि, अब देखाना यह है कि इसमें क्या नया मोड आता है.
ये भी पढ़ें: UP Police SI Promostion: यूपी पुलिस के 121 दारोगाओं का प्रमोशन! जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश,देखें लिस्ट
