सोशल मीडिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. ऐसे में एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो चिड़िया घर में जानवरों की निर्मम हालत को दिखा रहा है. दरअसल, वायरल वीडियो पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान का है.
दरअसल, सोशल मीडिया के इस वायरल वीडियो में बाघ अपने बाड़े में धीमे-धीमे टहलते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि, ये चिंता का विषय नहीं है बल्कि उस बाघ की हालत इतनी कमजोर है कि लोगों के बीच चिंता का कारण बन गया है. जैसे ही यह वीडियो दर्शकों तक पहुंचा लोगों और जानवरों के अधिकारियों में ये चिंता का विषय बन गया. वह चिड़ियाघर पर कई सवाल खड़े करते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही जानवरों के इतनी निर्दयी हालत पर चिंताजनक स्थिति जाहिर कर रहे हैं.
पटना चिड़ियाघर के अधिकारियों घिरे सवालों में
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ PETA India ने इस मामले में गंभीरता जाहिर की. उन्होंने अधिकारियों और सरकार से बाघ को सुरक्षित सेंचुरी में ट्रांसफर करने की मांग की है.
साथ ही उन्होंने बाघ के मानसिक स्वास्थ्य पर भी चिंता जाहिर कर कहा कि लंबे समय तक अगर जानवर अकेले रहते हैं तो उनमें जूकोसिस नामक मानसिक स्थिति देखी जाती है. इसी कारण से जल्द से जल्द बाघ को किसी अच्छी जगह पर ट्रांसफर किया जाए.
चिड़ियाघर अधिकारियों ने दिया जवाब
वीडियो के वायरल होते ही चिड़ियाघर के अधिकारियों ने जवाब देते हुए कहा कि सफेद बाघ को पर्याप्त और संतुलित मात्रा में खाना और पानी दिया जा रहा है. साथ ही उसकी डॉक्टरी जांच भी पूरी तरीके से सही चल रही है. अभी तक वह पूरी तरीके से स्वस्थ है. पशु चिकित्सक द्वारा स्थिति पूरी तरीके से सही बताई है. उन्होंने कहा कि बाघ का शारीरिक चलना और उठना बैठना ही ऐसा है. इसी कारण से लोगों को इतनी चिंता हो रही है. हालांकि, लोग अभी भी चिंता व्यक्त करते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: फुटपाथ की दोस्ती का खौफनाक अंत! 1500 रुपए के चलते दोस्त ने की दोस्त की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर नाले में धकेला
