पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हो रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नई सरकार का गठन हो गया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि राज्य में अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा ने इसकी निंदा की है.
बीजेपी न करे सत्ता का लगत इस्तेमाल
डी. राजा ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की है. उन्होंने बीजेपी सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी को अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इस दौरान उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को संविधान के मुताबिक काम करना चाहिए और संवैधानिक नैतिकता को बनाए रखना चाहिए.
संविधान के मुताबिक काम करना चाहिए
इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल में काफी कुछ हो रहा है, हमने भी देखा है कि चुनाव के बाद हिंसा हुई है. उन्होंने कहा कि अब चुनाव खत्म हो गए हैं. हमें पसंद हो या न हो, लोगों ने अपना फैसला दे दिया है और उसी के मुताबिक सरकार को काम करना होगा, लेकिन बीजेपी सरकार को अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार जो भी करे वो संविधान के मुताबिक होना चाहिए.
TMC की हरकतों पर बुलडोजर का इस्तेमाल- भास्कर
हावड़ा में हो रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर BJP विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने कहा है कि बुलडोजर का इस्तेमाल सिर्फ घरों के लिए नहीं बल्कि नीतियों के लिए भी किया जाता है. उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल TMC की गलत हरकतों के ऊपर किया जा रहा है और यह कानून के हिसाब से ही होगा. आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार शाम से समय भी हावड़ा रेलवे स्टेशन इलाके के पास में अवैध कब्जों के ऊपर तोड़-फोड़ अभियान चलाया गया था.
यह भी पढ़ें- ठाणे में ज्वेलरी व्यापारी से 14 लाख की ठगी! ठगों ने अपनाया अनोखा रास्ता; सोने का दिया लालच
