आपने अक्सर देखा होगा कि मंदिरों के बाहर में खान पान की चीजों को लेकर मंदिर परिसर और लोग काफी ज्यादा सख्त होते हैं. हालांकि, ये नियम ज्यादातर उत्तर भारत के मंदिरों में देखने को मिलते हैं. वहीं, दक्षिण भारत में इन नियमों को लेकर लोग बिल्कुल अलग है. हिंदुओं में कई जगह पर मंदिर के आसपास नॉनवेज पर काफी सख्ती देखने को मिलती है. अगर कोई व्यक्ति आसपास में नॉनवेज बेचता या खाता दिख जाता है. तो उस पर कड़ा ऐक्शन लिया जाता है.
हालांकि, दक्षिण भारत के मंदिरों में ऐसा कोई भी नियम नहीं है. वहां पर आपको मंदिरों के बाहर में कई प्रकार के नॉनवेज खाने मिल जाते हैं. आपको शाकाहारी खाना हो या मांसाहारी खाना हो. वह सभी आपको मिल जाएंगे. केरल और बंगाल में कई समुदाय जैसे रेड्डी, नायर, थेवर और औबोक्कालिगा के साथ ब्राह्मण समुदाय भी लंबे समय से मांस एवं मछली का सेवन करते आ रहे हैं. यहां के लोगों के लिए नॉनवेज धार्मिक अशुद्धता के रूप में नहीं बल्कि सांस्कृतिक पहचान का एक अहम पार्ट के रूप में गिना जाता है.
उत्तर भारत के मंदिरों के क्या है सख्त नियम
बता दें कि उत्तर भारत में शाकाहारी खाने को लोग काफी ज्यादा बढ़ावा देते हैं. इसके अलावा इन मंदिरों का संचालन भी किसी संगठन या तो राजनीतिक नेता के द्वारा ही किया जाता है.
बात करें दक्षिण भारत की तो वहां पर ज्यादातर मंदिरों को मठों और देवस्थानम बोर्डों द्वारा किया जाता है. इन्हीं की वजह से वहां पर ऐसा किसी भी प्रकार का भोजन से संबंधित सख्त नियम या कानून नहीं देखा गया है.
दक्षिण भारत में कई लोगों की आजीविका चलती है नॉनवेज बेचने से
तमिलनाडु का रामेश्वरम और आंध्र प्रदेश का श्रीशैलम, इन दोनों मंदिरों में स्थानीय समुदाय बड़ी मात्रा में मांसाहारी भोजन को बेच कर अपनी जिंदगी को चलाते हैं. इन्हीं कारणों की वजह से अगर इन जगहों पर दुकानों को हटाने या खाने पर प्रतिबंध लगाया गया. तो बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका उससे प्रभावित होगी. साथ ही नैतिक रूप से करना भी यह गलत होगा.
प्राचीन काल से जुड़ा है मांसाहार की बिक्री करना
इसके लिए आपको प्राचीन द्रविड़ पाक को समझने की जरूरत है. यह एक ऐसी संस्कृति है जो कि पशुपालन और समुद्र व्यापार के लिए लोगों के बीच जानी पहचानी जाती है. वह लोग समुद्र के पास होने के कारण मछली और मांस का सेवन ज्यादा करते थे. इसी कारण की वजह से वहां के कई सारे लोग इसका सेवन करने के साथ-साथ इसकी बिक्री भी करते हैं.
ये भी पढ़ें: Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित के साथ ये क्या हो गया? इंस्टाग्राम पर लगी फफक-फफक कर रोने!
