मध्यप्रदेश के बैतूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर पुलिस ने अंतिम संस्कार के दौरान चिता पर रखे शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पूरा मामला भीमनगर के आमला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
चिता से उठवाया शव
जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय शंकुतला देवी की 14 अप्रैल दिन मंगलवार को मौत हो गई थी. मोहल्ले के लोगों को पता लगते ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की गई. पूरी तैयारी होने के बाद में मामले में मोड़ आया. दरअसल, आमला थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत डहेरिया को मृतका की बहन का कॉल आया था. बहन अंजलि अपने सौसर में रहती है. उन्होंने पुलिस को कॉल करके शव पर चोट के निशान होने की बात कहीं. साथ ही बहन की मौत अचानक नहीं बल्कि हत्या की आंशका जताई.
पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया
मामले की सूचना और शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. हालांकि, शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी अपने अंतिम चरण पर थी. पुलिस ने शव को चिता पर से उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद में पूरी तरीके बात साफ हो पाएगी. शव को हिरासत में लेने के बाद में पुलिस मृतका के घर में गई, जहां पर उन्हें उनका बेटा नशे की हालत में मिलता है. बेटे की ऐसी हालत होने के कारण बयान ले पाना थोड़ा मुश्किल था. पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गई और हर एंगल से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: बिहार में BJP का पहला मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने ली CM पद की शपथ; विजेंद्र यादव और विजय चौधरी बने डिप्टी सीएम
