बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल को सुनना सिरदर्द है, वे अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं.

राहुल गांधी को कंगना का जवाब
लोकसभा में संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ है. महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार के ऊपर निशाना साधा है. अपने भाषण के दौरान राहुल ने तीखा रुख अपनाया और इस बिल को दलित वर्गों के लिए और महिलाओं, ओबीसी के खिलाफ बताया. जिसके बाद अब राहुल गांधी को बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जवाब दिया है.
राहुल को सुनना सिरदर्द
कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को सुनना सिरदर्द है. वे अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं. उन्होंने बचपन में मौजिक शो देखा होगा, हमें उसी के बारे में बताया है. एक जादूगर ने उन्हें जंजीरों से बांधा था और उन्हें रात को कंपन होती थी. दादी कहानी सुनाती थी. उन्होंने कहा कि यह एक दम बकवास है.
संसद भवन का मजाक बना रखा- कंगना
कंगना ने कहा कि अध्यक्ष जी ने उन्हें कहा कि आप इसे बंद करो. तब राहुल ने कहा कि आपको भी मजे आएंगे, आप भी मजे लो. यह काफी बेहूदा बात थी. उन्होंने कहा कि संसद भवन का मजाक बनाकर रख दिया है. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सदन में साफ कहा है कि वे इस बिल को पारित नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि यह महिला आरक्षण विधेयक नहीं है, क्योंकि महिला आरक्षण का कानून 2023 में ही पारित हो गया था.
यह बिल चुनावी नक्शे को बदले का हिस्सा- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि यह बिल महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए नहीं बल्कि देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश का एक हिस्सा है. अब कंगना रनौत ने राहुल गांधी के ऊपर निशाना साधा है. बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी के ऊपर निशाना साधते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को सुनना सिरदर्द है. राहुल अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- “हिम्मत है तो गोरखपुर से लड़ो”, अखिलेश यादव पर स्मृति ईरानी का पलटवार; बोलीं- पैतृक सीट छोड़कर दिखाएं
