पटना में बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के कारण छोटे भाई की हत्या कर दी. युवक ने भाई के ऊपर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

भाई ने की भाई की हत्या
बिहार के पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पटना के खुशरूपुर थाना इलाके में भाई का रिश्ता खूनी रंजिश में बदल गया. यहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ कथित अवैध संबंधों के शक के चलते छोटे भाई पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
5 सालों से थे अवैध संबंध
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 18 साल के शैलेश रविदास के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि शैलेश के अपने बड़े भाई शत्रुघन रविदास की पत्नी गीता के साथ 5 सालों से अवैध संबंध थे. मृतक दिल्ली में कचड़े को उठाने का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था. बुधवार को रात में दोनों भाइयों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसा में बदल गया.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शत्रुघ्न ने गुस्से में आकर अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस जांच के मुताबिक शत्रुघ्न गांव में मजदूरी करता था. गीता और शत्रुघ्न के 4 बच्चे भी हैं.
सबसे छोटा बच्चा मृतक का
मृतक की भाभी गीता ने बताया कि वह शैलेश के साथ दिल्ली में रह रही थी. उसने बताया कि चार बच्चों में सबसे छोटा बेटा मृतक शैलेश का है. जब गीता के पति को इस बात की जानकारी मिली तो उसने गुस्से में अपने छोटे भाई की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस लगातार मामले में जांच कर रही है. फरार आरोपी शत्रुघ्न को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढे़ं- राजधानी में खौफनाक वारदात! पड़ोसी ने की बाप-बेटे की हत्या; चाकू से किए ताबड़तोड़ हमले
