उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक तालाब में 5 दिन के अंदर ही 3 लोगों की जान चली गई है. बता दें कि डाबर तालाब में डूबने के कारण तीन लोग अपनी जान गवां बैठे हैं. जान से हाथ धोने वाले में एक 6 साल का बच्चा, एक रेस्कयू के दौरान गए गोताखोर और एक हिस्ट्रीशीटर शामिल है.
6 साल के आतिफ ने खोई जिंदगी
बात करें तालाब में हुए पहले हादसे की, तो उसमे सबसे पहले मंगलवार को 6 साल का आतिफ है. 22 घंटे तक चले रेस्कयू ऑपरेशन के बाद में उसका शव बरामद किया गया.
हिस्ट्रीशीटर और उसको बचाने गए गोताखोर की मौत
14 अप्रैल के दिन में हिस्ट्रीशीटर सादान के तालाब में डूबने से मौत हो गई. गुरुवार के दिन पुलिस और स्थानीय गोताखोर ने जब सादान के शव को निकालने की कोशिश की, तो इसी दौरान एक स्थानीय गोताखोर तालाब में फंस गया. स्थानीय गोताखोर सरताज के शव को भी काफी कड़ी मशक्कत के बाद में निकाला गया.
अपने घर का इकलौता बेटा
जानकारी के अनुसार सरताज अपने घर का इकलौता बेटा था. केवल वहीं, कमाने वाला था. उसके दो बच्चे भी है. स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि प्रशासन की लापरवाही से ऐसी घटना हुई है. इतनी हादसे होने के बाद में न तो तालाब के इर्द गिर्द बाउंड्री थी, न ही चेतावनी का साइन था. बता दें कि तालाब की गहराई 35 फुट की बताई जा रही है.
लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सिस्टम पर काफी गहरे सवाल खड़े करते हैं. हालांकि, देखना यह हैं कि ऐसी घटनाएं और सामने आती है या नहीं.
ये भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे मुख्यमंत्री चेहरा! BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिए संकेत; सीएम धामी को बताया विकास का मॉडल
