Severe Cold Wave and Pollution in North India: राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में AQI लगभग 391 के पास तक पहुंच गया है. हालात इतने बुरे हो गए हैं, कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. राजधानी के 40 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से आधे से ज्यादा स्टेशन खतरनाक कैटेगिरी में आ गए हैं. दिल्ली,पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में 30 दिसंबर तक के लिए कोहरे और शीच लहर की मौसम विभाग के द्वारा चेतावनी दी गई है. दिल्ली एयरपोर्ट पर भी लोगों को कोहरे के चक्कर में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है.
देश के कई राज्यों में हालात खराब
देश में राजधानी के अलावा कई राज्यों में ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. देश के उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय और ओडिशा में कोहरे को लेकर चेतावरी जारी है. देश में कई राज्यों में लगातार सर्दी बढ़ने की उम्मीद है, जिसके चलते चेतावनी जारी की गई है. हालांकि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है.
दिल्ली-NCR में हालात खराब
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को लेकर लगातार हालात गंभीर बने हुए हैं. दिल्ली के साथ इसके आस-पास के इलाकों में भी लगातार वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ रहा है. CPCB के अनुसार, सुबह लगभग 6 बजे दिल्ली का ओवरऑल AQI 391 दर्ज किया गया है. वहीं इसी के साथ में आनंद विहार में 445, वजीरपुर में 433, रोहिणी में 424, पाटपड़गंज में 424 और ITO में 403 AQI दर्ज किया गया है. राजधानी के साथ इसके पड़ोसी इलाकों में भी हालात खराब हैं. गाजियाबाद के इंदिरापुरम और वसुंधरा में AQI 394 और 429 है. वहीं नोएडा के सैक्टर 125 और सैक्टर 1 में 414 और 443 और गुरूग्राम के सैक्टर 51 और विकास सदन में AQI 355 और 304 के आस-पास है.
हरियाणा-पंजाब में शीत लहर की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के साथ हरियाणा और उत्तर राजस्थान में 30 दिसंबर तक शीत लहर चलने की उम्मीदें जताई जा रही हैं. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ मध्य प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड डे के जैसे हालातों को देखा जा रहा है. दिल्ली में कम से कम तापमान 8 से 11 डिग्री के बीच में दर्ज किया गया है. वहीं हिमाचल और उत्तर प्रदेश में 31 दिस्बर तक घने कोहरे की स्थिति के अनुमान लगाए जा रहे हैं.
उत्तराखंड में हो सकती है बर्फबारी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मौसम को लेकर भी कई उम्मीदें जताई हैं. मौसम को देखते हुए विभाग ने उत्तराखंड के लगभग 3,500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में 30 और 31 दिसंबर को बर्फबारी की उम्मीद जताई है. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में हालांकि अभी घने कोहरे की चपेट बनी हुई है, लेकिन वहीं देहरादून में दिन के समय में मौसम साफ और हल्का गर्म बना हुआ है.
दिल्ली एयरपोर्ट पर एडवाइजरी
मौसम के खराब हालातों को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के प्रशासन ने सुबह ही पैसेंजर एडवाइजरी जारी कर दी है. जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े.
उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट
दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मौसम विभाग ने हालातों को देखते हुए चेतावनी जारी की है. दिल्ली के इलाकों के साथ में ही मौमस विभाग ने असम, मेघालय और ओडिशा जैसे राज्यों में भी लगभग 1 जनवरी तक घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. लेकिन आपको बता दें कि राहत की बात यह है कि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत में तापमान बढ़ने की उम्मीदें भी जताई जा रही हैं.
