लखनऊ न्यूज: बिहार के छपरा से गोमती नगर आने वाली छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15114) में बीते दिनों हुई एक युवती की हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. ट्रेन के स्लीपर कोच में मिले एक लावारिस बक्से में एक सिर कटा शव मिला था और एक अलग थैली में कटे हुए हाथ औऱ पैर थे. जिसके बाद सनसनी फैल गई थी. लेकिन, अब इस सिरकटी लाश की गुत्थी सुलझ गई है. गोमतीनगर से छपरा तक के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए. इसके बाद जो खुलासा हुआ, वह हैरान करने वाला है. पूरा मामला ऑनर किलिंग का निकला है. पढ़िए पूरी खबर
ऑनर किलिंग का खौफनाक खुलासा
छानबीन के दौरान जो सच्चाई सामने आई, उसने पुलिस को भी हैरान करके रख दिया. हत्यारा कोई और नहीं बल्कि युवती का अपना पिता कुशीनगर निवासी बिग्गन अंसारी निकला. पूछताछ में यह बात सामने आई कि बिग्गन अपनी बेटी के एक हिंदू युवक से बातचीत करने के फैसले के सख्त खिलाफ था. यह बात उसे इतनी नागवार गुजरी कि उसने सम्मान के नाम पर अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी.
हत्या का शातिराना अंजाम
आरोपी पिता ने बेहद शातिराना तरीके से हत्या को अंजाम दिया और सबूतों को मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए. इसके बाद उसने शव को बक्से में बंद किया और उसे ट्रेन में छोड़कर फरार हो गया, ताकि लाश की पहचान न हो सके. बिग्गन ने बेटी की हत्या की प्लानिंग ऐसे की थी, किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हत्याकांड को अंजाम दिए जाने के बाद बिना शिकन वह बेटी के शव को बक्से में भरकर चार किलोमीटर तक ई-रिक्शा से गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ट्रेन में मिला था शव
घटना की शुरुआत उस समय हुई जब रविवार सुबह ट्रेन गोमती नगर रेलवे स्टेशन पहुंची. ट्रेन के खाली होने के बाद कोच में एक लावारिस बक्सा देखा गया, जिसकी सूचना तुरंत स्टेशन अधीक्षक को दी गई. मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने जब बक्सा खुलवाया, तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया. बक्से के अंदर एक युवती का धड़ था, जबकि उसके हाथ और पैर अलग-अलग पॉलीथिन में पैक करके रखे गए थे. युवती का सिर गायब था और उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई. इस घटना की खबर फैलते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और चारों तरफ दहशत का माहौल बन गया.
CCTV में तस्वीर हो गई कैद
गोमतीनगर एक्सप्रेस के एस-1 कोच में बक्से को रखने के बाद बिग्गनएसी कोच से निकला. इसी में वे फंस गए. एसी कोच में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्वीर कैद हो गई.
ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में फिर बम धमकी से दहशत! स्कूलों और CM ऑफिस के साथ निशाने पर रेल ट्रैक; प्रशासन अलर्ट
