झारखंड के खूंटी जिले में परिवार ने एक व्यक्ति को मरा हुआ समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. अंतिम संस्कार के कुछ दिनों बाद व्यक्ति घर पर वापस लौट आया. अब इस मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है.

अंतिम संस्कार के बाद लौटा व्यक्ति
झारखंड के खूंटी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार ने व्यक्ति को मृत समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया. जिसके कुछ दिनों बाद वही व्यक्ति जिंदा वापस लौट आया. इस घटना के बाद सब चौंक गए हैं. घटना को लेकर इलाके में लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. अब इस मामले को लेकर पुलिस भी गहराई के साथ जांच कर रही है.
शादी समारोह के लिए घर से निकला था व्यक्ति
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना खूंटी जिले के पत्राटोली गांव की है. यहां के रहने वाले 45 साल के विश्राम मुंडा 10 मई को एक शादी समारोह के लिए निकले थे. जिसके बाद वे घर पर वापस नहीं लौटे. परिवार ने उनकी कापी तलाश की, लेकिन न तो वे मिले और न ही उनका कोई पता मिला. जिसके बाद अगले दिन पुलिस को नाले से एक अज्ञात शव मिला था.
नाले से मिले शव को समझा असली
नाले से शव मिलने के बाद मामले की जानकारी विश्राम के परिवार को मिली, जिसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंच गए. पुलिस के मुताबिक शव की लंबाई और शरीर की बनावट के साथ चेहरे की समानता को देखकर परिवार और गांव वालों ने उस शव को विश्राम का शव समझ लिया. जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिवार को सौंपा गया था. जिसके बाद शव का रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था.
अंतिम संस्कार के बाद लौटा व्यक्ति
अंतिम संस्कार के कुछ दिनों बाद गायब हुआ व्यक्ति विश्राम मुंडा अचानक से अपनी बेटी के खूंटी में मौजूद किराए के घर पर पहुंचे. व्यक्ति को सामने देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए. व्यक्ति ने बताया कि बिना किसी को बताए वे रामगढ़ चले गए थे. इस घटना के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है. पुलिस ने दफनाए गए शव को निकालकर डीएनए जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस पता लगा रही है कि वह शव किसका था.
यह भी पढ़ें- कश्मीर में बारिश का कहर! श्रीनगर-बांदीपोरा हाइवे ठप; घरों में घुसा पानी और कीचड़
