पंजाब के पठानकोट में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी सीसीटीवी कैमरों की मदद से लाइव फुटेज को पाकिस्तान में भेजता था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को किया है.

पठानकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पंजाब के पठानकोट से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पठानकोट पुलिस ने एक बड़े मामले का खुलासा किया है. यहां पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजे जाने के एक मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस को शक है कि सैन्य ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान भेजी जा रही थी. इस मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है.
नेशनल हाईवे पर लगाए सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सुजानपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी सुजानपु पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच में नेशनल हाईवे नंबर 44 पर सीसीटीवी कैमरों को लगाकर लाइव फुटेज को पाकिस्तान भेज रहा था. बताया जा रहा है कि पंजाब-जम्मू नेशनल हाईवे की हर पल की खबर के साथ सैन्य मूवमेंट को पाकिस्तान बैठे हैंडलर तक भेजा जा रहा था.
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
पुलिस इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति नशे के लिए काम करता है. जानकारी के मुताबिक पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर आ गई थीं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए सुजानपुर से व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी से की जा रही पूछताछ
मामले की शुरुआती जांच में सामने आए सच ने सभी को हैरान करके रख दिया है. पठानकोट के SSP दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पाकिस्तान के लिए जासूसी का काम करता था. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के द्वारा पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे 44 पर सुजानपुर के पुल नंबर 4 और 5 के बीच में मौजूद मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. वह इन फुटेज को विदेश में बैठे हैंडलरों को भेजता था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- पुलिस ने फिल्मी अंदाज में मारी एंट्री! फ्लैट का दरवाजा तोड़कर बचाई महिला की जान; समय रहते रोकी वारदात
