देश में पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हो गया है. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
petrol Diesel price hike UP: यूपी समेत पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया. पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है. बढ़े हुए दाम आज सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं. लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
यूपी में अब कितने का हुआ पेट्रोल-डीजल
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. राज्य में हर जगह तेल के दाम अलग-अलग होता है. कंपनियों का अलग-अलग रेट होता है.
आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम
लखनऊ में पेट्रोल ₹99.31 और डीजल ₹92.70 में प्रति लीटर मिल रहा है. कानपुर शहरी में ₹98.47 और डीजल ₹92.70, प्रयागराज में ₹99.33 और डीजल ₹92.85, नोएडा में ₹99.70 और डीजल ₹93.03, वाराणसी में ₹99.62 और डीजल ₹93.00, गोरखपुर में ₹92.86 और डीजल ₹91.96, मेरठ में ₹92.53 और डीजल ₹91.61, अलीगढ़ में ₹99.33 और डीजल ₹92.67, आगरा में ₹99.05 और डीजल ₹92.40 है.
मई महीने में तीसरी बार बढ़े दाम?
मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल के बढ़ते दाम के बीच पेट्रोल कंपनियां लगातार सरकार पर दाम बढ़ाने को कह रही थीं. इसके बाद 16 मई को 4 साल बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे. तब पेट्रोल 3 रुपये प्रति लीटर तो डीजल भी 3 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे. फिर 19 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 87 पैसे और 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. आज फिर एक बार फ्यूल प्राइस बढ़ गए हैं.
क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?
तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है. पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर पड़ रहा है, जो बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करते हैं.
