CM yogi ki paati: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चों के नाम भावुक लेटर लिखा है. उन्होंने बच्चों के नाम अपनी पाती में लिखा कि किताबों से दोस्ती करें और मोबाइल से दूरी बनाएं. इसके अलावा अपने संदेश में सीएम ने कहा कि गर्मी की छुट्टियां सिर्फ खाली बैठने के लिए नहीं, बल्कि कुछ नया सीखने और अपनी रुचियों को पहचानने का एक शानदार और आनंदमयी अवसर हैं . पढ़िए सीएम ने क्या संदेश दिया.
सीएम योगी का संदेश
प्रिय बच्चों, यह छुट्टियां आपके आनंद और ज्ञानवर्धन का माध्यम बनें। अपनी संस्कृति को समझें, प्रकृति की रक्षा करें और नई ऊर्जा के साथ स्कूल लौटें.
मोबाइल छोड़ सीखें रचनात्मक कलाएं
बच्चों को सलाह देते हुए सीएम योगी ने कहा कि वे इस समय का उपयोग अच्छी किताबें पढ़ने, चित्रकारी, संगीत और फोटोग्राफी जैसी रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं. यह समय खुद को तलाशने और नई स्किल सीखने का है.
दादा-दादी और नाना-नानी के घर जरूर जाएं
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि इन छुट्टियों में बच्चों को उनके दादा-दादी और नाना-नानी के पास जरूर लेकर जाएं. उन्होंने अपनी पाती में लिखा, “परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताने से बच्चों को हमारे पारंपरिक संस्कार, जीवन के मूल्य और समृद्ध परंपराएं सीखने को मिलती हैं, जो डिजिटल दुनिया में मुमकिन नहीं है.
मनाएं ‘प्लास्टिक मुक्त’ छुट्टियां
सीएम ने बच्चों और उनके परिवारों से इन छुट्टियों को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लेने को कहा है. उन्होंने अपील की कि कहीं भी घूमने या बाहर जाते समय केवल कपड़े या जूट के बैग का इस्तेमाल करें और प्लास्टिक का कचरा फैलाकर पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं. उन्होंने आगे लिखा कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास ही पर्यावरण संरक्षण में बड़ा बदलाव ला सकते हैं.
छुट्टियों का सही उपयोग करें
अपने पत्र में सीएम योगी ने बच्चों को छुट्टियों का सही उपयोग करने, परिवार से जुड़ने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की भावुक अपील की है. मुख्यमंत्री की बच्चों और अभिभावकों को बड़ी बातें पढ़िए.सीएम ने कहा कि गर्मी की छुट्टियां सिर्फ खाली बैठने के लिए नहीं, बल्कि कुछ नया सीखने और अपनी रुचियों (Hobbies) को पहचानने का एक शानदार और आनंदमयी अवसर हैं।
दुधवा और कतर्निया घाट घूमने की सलाह
मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को प्रकृति के करीब ले जाने पर जोर दिया. उन्होंने सुझाव दिया कि छुट्टियां मनाने के लिए बच्चे यूपी के प्रसिद्ध प्राकृतिक स्थलों जैसे दुधवा नेशनल पार्क, चूका बीच और कतर्निया घाट जैसी जगहों पर जाएं. इससे उन्हें वन्यजीवों और प्रकृति को करीब से अनुभव करने का मौका मिलेगा. साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने घरों के आसपास पौधे लगाने की आदत डालने को भी कहा.
ये भी पढ़ें: यूपी में नौतपा का असर शुरू, लेकिन इन इलाकों में बारिश बिगाड़ सकती है गर्मी का खेल
